होम / कोरोना के 14,092 नए मामले, 20,018 मरीज ठीक हुए

कोरोना के 14,092 नए मामले, 20,018 मरीज ठीक हुए

Vir Singh • LAST UPDATED : August 14, 2022, 11:15 am IST

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली:
देश में कोविड-19 के नए मामलों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। आज कोरोना के मामले कल के बजाय कम सामने आए। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार आज सुबह आठ बजे तक बीते 24 घंटों में कोरोना के 14,092 नए मामले सामने आए। इस दौरान 20,018 मरीज ठीक हुए और  41 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी।

सक्रिय मरीजों की संख्या 1,16.861 हुई

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि कि पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के सक्रिय मामलों में 2,403 मामलों की कमी दर्ज की गई। इसके बाद देश में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 1,16.861 हो गई है। 20,018 मरीज ठीक होने के बाद महामारी की शुरुआत से अब तक कोरोना से स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या 4,36,09,566 हो गई है। इसी के साथ शुरु से लेकर कोरोना से मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 5,27,037 हो गई है।

अब तक 2,07,99,63,555 वैक्सीन की डोज दी गई

देश् में अब तक 2,07,99,63,555 वैक्सीन की डोज दी जा चुकी हैं । बता दें कि देश भर में कोरोना के कल 15,815 नए केस सामने आए थे। इसी के साथ कल सुबह आठ बजे तक पिछले 24 घंटों में 20,018 लोग कोरोना से ठीक भी हुए थे।। कल सक्रिय मामलों की संख्या 1,19.264 थी। मंत्रालय के अनुसार, डेली पॉजिटिविटी रेट 3.69 प्रतिशत और वीकली पॉजिटिविटी रेट 4.57 प्रतिशत दर्ज किया गया। जबकि मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत दर्ज की गई है।

ये भी पढ़ें : अरबपति निवेशक और अकासा एयर के मालिक राकेश झुनझुनवाला का निधन

ये भी पढ़ें : 2023 से बाजार में नहीं दिखेगा जॉनसन एंड जॉनसन बेबी पाउडर, जानिए इसकी बड़ी वजह

हमें Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे !

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

Tags:

लेटेस्ट खबरें

एक बार फिर पोस्टपोन हुई आदित्य रॉय कपूर-सारा अली खान की फिल्म Metro In Dino, अब इस तारीख को होगी रिलीज -Indianews
IPL 2024: यह किस अंदाज में MS Dhoni का स्वागत कर रहे हैं LSG के फैंस, अपनी ही टीम को हराने के लिए लगाई गुहार
Lok Sabha Election 2024: अलग क्षेत्र की मांग को लेकर यहां हो रहा चुनाव का बहिष्कार, 6 जिलों में लगभग 0% मतदान
IPL 2024: एक बार विवादों में फंसी मुंबई इंडियंस, कोच मार्क बाउचर ने डगआउट से किया रिव्यू के लिए इशारा
Scientist Research: वैज्ञानिकों ने समुद्री ‘राक्षस’ का लगाया पता, 20 करोड़ साल पहले समंथर पर था राज 
IPL 2024: क्या CSK के खिलाफ वापसी करेंगे Mayank Yadav, LSG के कोच ने दिया बड़ा अपडेट
Mamata Banerjee: ममता बनर्जी ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा- ‘मैंने इंडिया गठबंधन बनाया है, कांग्रेस पर अपना वोट बर्बाद न करें