होम / कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव: गहलोत की ओर इशारा करते हुए राहुल गांधी ने दिया 'एक व्यक्ति, एक पद' के फॉमूर्ले का संकेत

कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव: गहलोत की ओर इशारा करते हुए राहुल गांधी ने दिया 'एक व्यक्ति, एक पद' के फॉमूर्ले का संकेत

Naresh Kumar • LAST UPDATED : September 22, 2022, 6:14 pm IST

इंडिया न्यूज, New Delhi News। Congress President Election: कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए आज अधिसूचना जारी हो गई है। 22 सालों के बाद कांग्रेस के अध्यक्ष का चयन चुनाव के माध्यम से होगा। अब तक संभावित मुकाबला अशोक गहलोत और शशि थरूर के बीच माना जा रहा है, जबकि सुरेश पचौरी ने भी बुधवार को मुकुल वासनिक और पवन बंसल के अलावा सोनिया गांधी से भी मुलाकात की थी।

वहीं इस बीच राहुल गांधी की ओर से संकेत दिया गया है कि पार्टी उदयपुर घोषणापत्र पर आगे बढ़ते हुए ‘एक व्यक्ति, एक पद’ के फॉमूर्ले पर आगे बढ़ेगी। वहीं गहलोत ने कहा है कि पार्टी हाईकमान जो फैसला करेगी उन्हें मंजूर है।

लगातार पार्टी शीर्ष नेताओं के संपर्क में हैं गहलोत

ऐसा माना जाता है कि गहलोत सोनिया गांधी के विश्वास पात्र हैं। अशोक गहलोत ने बुधवार को सोनिया गांधी से मुलाकात की थी। सूत्रों की मानें तो अशोक गहलोत लगातार पार्टी के शीर्ष नेताओं के संपर्क में बने हैं। संकेत साफ हैं कि गहलोत अध्यक्ष पद के चुनाव में उम्मीदवार के तौर पर उतर सकते हैं।

राहुल ने दिया यह संकेत…

बता दें कि राहुल गांधी ने साफ संकेत दिया है कि जो भी कांग्रेस का अध्यक्ष बने, उसे यह याद रखना होगा कि वह एक विचारधारा और भारत की दृष्टि का प्रतिनिधित्व करेगा। हमने उदयपुर में जो फैसला किया था, वह कांग्रेस की प्रतिबद्धता है।

राहुल ने उम्मीद जताई कि पार्टी के अध्यक्ष पद को लेकर भी यह प्रतिबद्धता बरकरार रहेगी। कांग्रेस ने बीते दिनों उदयपुर में आयोजित बैठक में एक व्यक्ति, एक पद के फॉमूर्ले को लेकर एक घोषणा पत्र जारी किया था।

30 सितंबर तक इंतजार करना चाहिए : दिग्विजय सिंह

कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए यहां तक माना जा रहा है कि कांग्रेस के दिग्गज नेता एवं गांधी परिवार के विश्वासपात्र दिग्विजय सिंह भी एंट्री कर सकते हैं। लेकिन जब इस बारे में दिग्विजय सिंह से बात की गई तो उन्होंने स्पष्ट उत्तर न देते हुए कहा कि लोगों को 30 सितंबर तक इंतजार करना चाहिए। दिग्विजय सिंह पार्टी आलाकमान से मिलने दिल्ली पहुंचे हैं।

ये भी पढ़े : युवा शिक्षा को अपनी ताकत बनाकर भारत को सुपरपॉवर बनाने में अपनी भूमिका निभाएं : सांसद कार्तिक शर्मा

ये भी पढ़े : अगले 24 घंटों में देश के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, इन जिलों में स्कूल रहेंगे बंद…

हमें Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे !

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT