होम / चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी : एमबीए छात्राओं के वायरल वीडियो पर उठे कई सवाल

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी : एमबीए छात्राओं के वायरल वीडियो पर उठे कई सवाल

Mohit Saini • LAST UPDATED : September 18, 2022, 11:52 am IST

इंडिया न्यूज, चंडीगढ़ : (Chandigarh University Viral Video): यूनिवर्सिटी में एक नहीं बल्कि करीब 60 से ज्यादा लड़कियों के अश्लील वीडियो बनाए जाने अपने आप में बहुत बढ़ा सवाल है। वह भी तक जबकि सभी लड़कियां एमबीए की छात्राएं हैं। यह घटना अपने आप में बहुत ही शर्मनाक है। वीडियो वायरल होने के बाद हुए हंगामें से विवि की किरकिर हुई है। इस घटना के बाद विवि प्रशासन सकते में है और मामले के बाद पैदा हुई स्थिति से निपटने के लिए जूझ रहा है। पुलिस, यूनिवर्सिटी प्रशासन, महिला आयोग और प्रदेश सरकार सभी इस मामले में सख्त जांच की बात कह रहे हैं लेकिन इस घटना ने कई सवाल भी खड़े किए हैं।

कुछ अहम सवाल जिनके जवाब जरूरी हैं

1. सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब यह वीडियो बनाए गए तो क्या एक भी लड़की हो इसकी भनक नहीं लगी ?

2. आरोपी लड़की कितने समय से कर रही थी यह अपराध?

3. आरोपी ने हॉस्टल के हर ब्लॉक में जाकर अश्लील वीडियो बनाए तो किसी भी लड़की ने उसे रोका क्यों नहीं ?

4. क्या आरोपी लड़की सभी की इतनी घनिष्ठ थी कि हर ब्लॉक में वह शौचालय तक पहुंच गई?

5. शिमला में बैठे युवक तक वीडियो भेजने का क्या मकसद होगा ?

किसी बात का स्पष्ट जवाब नहीं दे रही आरोपी

मामला तब संज्ञान में आया जब एक छात्रा ने सोशल मीडिया पर अश्लील एमएमएस देखा। इसके बाद यह बात पूरे हॉस्टल और फिर यूनिवर्सिटी में फैल गई। शनिवार रात को छात्राओं ने प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। जल्द ही वीडियो बनाने वाली आरोपी लड़की का पता चल गया।

जिसे तुरंत हॉस्टल वार्डन ने एक कमरे में बंद कर दिया। जब उससे साथी लड़कियों और वार्डन ने ऐसा करने के लिए पूछा तो उसने कुछ भी स्पष्ट बताने से मना कर दिया। लड़कियों द्वारा दवाब डालने के बाद उसने उस लड़के की फोटो साथी लड़कियों को जरूर दिखाई जिसे उसने वीडियो भेजे थे।

आरोपी लड़के की गिरफ्तारी के बाद ही खुलेगा राज

हॉस्टल की जिस लड़की ने उक्त वीडियो बनाए वह हिमाचल की रहने वाली बताई जा रही है। वहीं जिस लड़के ने वीडियो वायरल किया वह भी हिमाचल में उसी स्थान का बताया जा रहा है जहां कि लड़की है। लड़की से मिली जानकारी के बाद पुलिस आरोपी लड़के को गिरफ्तार करने के लिए हिमाचल रवाना हो चुकी है। अब आरोपी लड़के की गिरफ्तारी के बाद ही यह बात सामने आएगी कि दोनों मिलकर कितने समय से यह काम कर रहे थे और दोनों का मकसद क्या था।

ये भी पढ़ें : चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी की एक छात्रा ने 60 लड़कियों का नहाते हुए बनाया वीडियो, साथी युवक ने सोशल मीडिया पर वायरल किया

हमें Google News पर फॉलो करे- 

Tags:

लेटेस्ट खबरें