होम / अखिलेख प्रसाद सिंह बने नए बिहार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष

अखिलेख प्रसाद सिंह बने नए बिहार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष

Roshan Kumar • LAST UPDATED : December 6, 2022, 8:18 am IST

इंडिया न्यूज़ (पटना, akhilesh prasad singh new congress Bihar chief): कांग्रेस पार्टी ने राज्यसभा के सांसद अखिलेख प्रसाद सिंह को बिहार प्रदेश कांग्रेस का नया अध्यक्ष बनाया है। पार्टी के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने सोमवार को इस बारे में जानकारी दी।

यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से की गई है। अखिलेश सिंह के पास कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां होंगी जिसमें प्रदेश में कांग्रेस कमिटी का गठन करना भी शामिल है।

एक नज़र राजनीतिक सफर पर

अखिलेश प्रसाद सिंह का राजनीतिक सफर साल 2000 में लालू यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल से शुरू हुआ। वह राज्य की राबड़ी देवी सरकार में वर्ष 2000-2004 तक स्वास्थ्य राज्य मंत्री रहे।

congres letter
नियुक्ति पत्र .

साल 2004 के लोकसभा चुनाव में राजद से उन्हें मोतिहारी लोकसभा क्षेत्र से टिकट दिया और वह जीत गए। वह यूपीए की पहली सरकार में 2004-09 तक कृषि उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण प्रणाली के राज्यमंत्री रहे.

लगातार हारे चुनाव

साल 2009 में अखिलेश प्रसाद सिंह ने पूर्वी चंपारण लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा और पर वह हार गए। इसके बाद वह राजद छोड़ कांग्रेस में शामिल हो गए।

फिर कांग्रेस के टिकट पर वह साल 2014 में मुजफ्फरपुर लोकसभा से चुनाव लड़े लेकिन हार गए। साल 2015 के विधानसभा चुनाव में वह तरारी विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़े लेकिन एक बार फिर उनको हार का सामना करना पड़ा।

लगातार चुनावों में हो रही हार के बाद, वह वर्ष 2018 में वह कांग्रेस के टिकट पर राज्यसभा पहुंचे। इसके बाद वह प्रदेश में विधानसभा और लोकसभा चुनावों में अभियान समिति के अध्यक्ष बनाए गए जिस पद पर अभी भी वह बने हुए है।

लेटेस्ट खबरें

Hanuman Jayanti 2024: हनुमान जयंती पर करें ये पाठ, होंगे सभी कष्टों का निवारण
UIDAI Recruitment 2024: Aadhaar में ऑफिसर बनने का सुनहरा मौका, जानिए क्या चाहिए योग्यता
10 हजार रुपये से कम की कीमत में Realme ला रहा है नया 5G फोन, फीचर्स जान हो जाएंगे हैरान
BHEL Recruitment 2024: BHEL में बिना परीक्षा होगा चयन, ऐसे करें भर्ती के लिए तुरंत आवेदन
Summer Special Trains: गर्मियों में बिहार आने वालों के लिए खुशखबरी! भारतीय रेलवे चलाएगी समर स्पेशल ट्रेनें
TikTok Ban: एलोन मस्क ने की अमेरिका में टिकटॉक के प्रतिबंध की निंदा, एक्स प्लेटफॉर्म को बैन से हो सकता है फायदा
Israel Nuclear Sites: इजराइल के परमाणु हथियारों पर आया ईरान का बड़ा बयान, क्या बढ़ने वाली है तेल अवीव की मुसीबत?