होम / सोनिया गांधी से मुलाकात के बाद गहलोत ने दिया संकेत, कहा-आलाकमान जो जिम्मेदारी सौंपेगी उसे निभाएंगे

सोनिया गांधी से मुलाकात के बाद गहलोत ने दिया संकेत, कहा-आलाकमान जो जिम्मेदारी सौंपेगी उसे निभाएंगे

Naresh Kumar • LAST UPDATED : September 21, 2022, 9:01 pm IST

इंडिया न्यूज, New Delhi News। Congress National President Election: कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर अब तक तीन नेताओं, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, सांसद शशि थरूर और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का नाम उभरकर सामने आया है। वहीं आज अशोक गहलोत ने 10 जनपथ में पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की। जिसके बाद सोनिया गांधी ने भी स्पष्ट कहा कि चुनाव में उनकी क्या भूमिका होने वाली है।

सोनिया गांधी ने कही किसी का भी पक्ष न लेने की बात

बुधवार को सोनिया गांधी ने अशोक गहलोत से मुलाकात के बाद कहा कि वह पार्टी के अगले अध्यक्ष के लिए आगामी चुनाव में किसी का पक्ष नहीं लेंगी। इससे पहले उन्होंने कांग्रेस सांसद शशि थरूर से भी यही बात कही थी, जब वह पार्टी अध्यक्ष पद के लिए अपनी उम्मीदवारी पर चर्चा करने के लिए दो दिन पहले उनसे मिले थे।

भारत जोड़ो यात्रा’ में कल हो सकते हैं शामिल

वहीं इस दौरान अशोक गहलोत ने कांग्रेस के लोगों को विश्वास प्यार और विश्वास दिखाने के लिए धन्यवाद किया है। गहलोत ने कहा कि वह पार्टी के सांसद और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पार्टी की जिम्मेदारी संभालने के लिए उन्हें मनाने का एक आखिरी प्रयास करेंगे।

सोनिया गांधी से मुलाकात के बाद अशोक गहलोत किसी भी वक्त दिल्ली से मुंबई के लिए उड़ान भर सकते हैं। इसके बाद गुरुवार सुबह मुंबई से कोच्चि पहुंचेंगे और ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ शामिल होने की उम्मीद है।

राहुल गांधी को मनाने का आखिरी प्रयास करेंगे

इसके अलावा गहलोत ने कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने का स्पष्ट संकेत देते हुए कहा है कि पार्टी आलाकमान उन्हें जो भी जिम्मेदारी सौंपेगा, उसे वह निभाएंगे। वह कोच्चि जाकर राहुल गांधी को इस बात के लिए मनाने का आखिरी प्रयास करेंगे कि वह पार्टी अध्यक्ष का पद संभालें। उनका कहना था कि राहुल गांधी से बातचीत करने के बाद ही वह तय करेंगे कि आगे क्या करना है।

चुनाव प्रक्रिया कल से शुरू

कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए घोषित कार्यक्रम के अनुसार, अधिसूचना 22 सितंबर को जारी की जाएगी और नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया 24 से 30 सितंबर तक चलेगी। नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि आठ अक्टूबर है। एक से अधिक उम्मीदवार होने पर 17 अक्टूबर को मतदान होगा और नतीजे 19 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे।

ये भी पढ़े : अधिवक्ता की न्यायिक प्रक्रिया के जरिए समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने में अहम भूमिका : कार्तिक शर्मा

ये भी पढ़े : हिजाब विवाद: सुप्रीम कोर्ट में कर्नाटक सरकार ने कहा-किसी भी धर्म को मनमाना अधिकार नहीं, संतुलन जरूरी

ये भी पढ़े : नीरा राडिया टेप केस: नीरा राडिया को सीबीआई से क्लीन चिट, सुप्रीम कोर्ट में सौंपनी होगी स्टेटस रिपोर्ट

हमें Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे !

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT