होम / बाल विवाह में शामिल 2,170 लोग अब तक असम में गिरफ्तार

बाल विवाह में शामिल 2,170 लोग अब तक असम में गिरफ्तार

Roshan Kumar • LAST UPDATED : February 4, 2023, 11:47 am IST

गुवाहाटी ( 2170 people arrested in Assam for involvment in Child marriage): बाल विवाह में शामिल 2,170 लोगों को अब तक असम में गिरफ्तार किया गया है। असम पुलिस के प्रवक्ता प्रशांत कुमार भुइयां ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा “बाल विवाह के मामलों में गिरफ्तारी के आंकड़े बढ़ गए हैं। आज सुबह तक पुलिस ने राज्य भर में 2,170 लोगों को गिरफ्तार किया था और यह और बढ़ेगा।”

असम पुलिस के महानिदेशक (डीजीपी) जीपी सिंह ने शुक्रवार को एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य भर के विभिन्न पुलिस स्टेशनों में बाल विवाह से संबंधित 4,074 मामले दर्ज किए गए हैं। गिरफ्तार किए गए लोगों में 52 पुजारी और काजी भी शामिल हैं। सबसे ज्यादा लोगों को धुबरी, बारपेटा, कोकराझार और विश्वनाथ जिलों से गिरफ्तार किया गया है। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने पुलिस को जांच करने का निर्देश दिया था क्योंकि उन्हें इनपुट मिले थे कि राज्य में बाल विवाह बड़े पैमाने पर हो रहा है।

सीएम को मिला था इनपुट

डीजीपी के अनुसार लगभग दो महीने पहले सीएम ने पुलिस को बताया कि उन्हें मिले इनपुट के अनुसार राज्य के विभिन्न हिस्सों में बाल विवाह बड़े पैमाने पर हो रहा है और पुलिस को जांच करने का निर्देश दिया। सीएम के निर्देश के बाद, सभी जिला एसपी को कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। सभी एसपी को रक्षा दलों, गांव बुरास, विभिन्न समुदायों के प्रमुखों से संपर्क करने के लिए कहा गया। इसके बाद पता चला कि राज्य के विभिन्न हिस्सों में बाल विवाह के मामले हैं।

पॉक्सो के तहत केस दर्ज

वर्ष 2020, 2021 और 2022 के आंकड़ो देखने से भी पता चलता है कि असम में बाल विवाह के मामले है। गिरफ्तार लोगों के खिलाफ पॉक्सो अधिनियम के विभिन्न प्रावधानों और आईपीसी की धाराओं के तहत दर्ज किए गए हैं और कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। गिरफ्तार व्यक्तियों को न्यायालय में पेश किया जायेगा। इस बीच असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि आने वाले दिनों में राज्य में बाल विवाह के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।

लेटेस्ट खबरें

Everest Spice Ban: क्या जाँच पूरी होने तक एवरेस्ट मसालों की बिक्री पर रोक लगा देनी चाहिए ? जानें लोगों की राय
Karan Johar के अपार्टमेंट को किराए पर लेने पर Imran Khan ने तोड़ी चुप्पी, बताई सच्चाई -Indianews
Arvind Kejriwal: केजरीवाल को इंसुलिन लेना…, तिहाड़ जेल प्रशासन की रिपोर्ट में सच आया सामने- Indianews
Hair Mask: रुखे, बेजान और झड़ते हुए बालों से परेशान हैं, तो दही-मेथी के हेयर मास्क का करें इंस्तेमाल, जाने फायदे
Kunwar Sarvesh Singh: मुरादाबाद से बीजेपी उम्मीदवार कुंवर सर्वेश सिंह की 77 साल की उम्र में निधन-Indianews
DC vs SRH: सनराइजर्स हैदराबाद ने रचा इतिहास, बनाए IPL का सबसे बड़ा पावरप्ले स्कोर-Indianews
Lok Sabha Election: लोकसभा चुनाव के पहले चरण में कम वोटिंग क्यों? जानें जनता की राय