होम / Smartphones Launch: साल के आखिरी महीने में लॉन्च होने वाले हैं ये स्मार्टफोन, जानिए डिटेल्स

Smartphones Launch: साल के आखिरी महीने में लॉन्च होने वाले हैं ये स्मार्टफोन, जानिए डिटेल्स

Nishika Shrivastava • LAST UPDATED : December 5, 2022, 10:47 pm IST

Smartphones Launch in December 2022: हर महीने नए-नए स्मार्टफोन लॉन्च होते ही रहते हैं। लेकिन अब साल का आखिरी महीना शुरू हो चुका है। ऐसे में इस महीने भी नए स्मार्टफोन लॉन्च होने को तैयार हैं। इसी कारण हम आपको उन्हीं स्मार्टफोन के बारे में बताने जा रहे हैं।

इस महीने कौन से स्मार्टफोन होंगे लॉन्च

Realme 10 Pro Series

चीनी कंपनी Realme ने अपनी नई Realme 10 Pro सीरीज को चीन में लॉन्च कर दिया है। लेकिन अब 8 दिसंबर को भारत में इस सीरीज से कम से कम 2 स्मार्टफोन लॉन्च होने जा रहे हैं जिनमें Realme 10 Pro 5G और Realme 10 Pro+ 5G के नाम शामिल हो सकते हैं।

  1. Realme 10 Pro में Qualcomm Snapdragon 695 प्रोसेसर लगा हो सकता है। फोन में 12 GB तक की रैम और 256 GB तक की इंटरनल स्टोरेज मिल सकती है। इस सीरीज में 108 MP का कैमरा लगा मिल सकता है। फोन में 5000 mAh की बैटरी लगी मिल सकती है जिसके लिए इसमें 33 W की फास्ट चार्जिंग का फीचर भी मिल सकता है।
  2. Realme 10 Pro+ 5G भी 8 दिसंबर के दिन ही लॉन्च होगा। इस फोन में कर्व्ड डिस्प्ले मिल सकता है। इसमें MediaTek Dimensity 1080 प्रोसेसर लगा हो सकता है। फोन में 12 GB तक की रैम और 256 GB तक की इंटरनल स्टोरेज मिल सकती है। इसमें 108 MP का मेन बैक कैमरा मिल सकता है। इसके अलावा फोन में 5000 mAh की बैटरी 67W के फास्ट चार्जिंग फीचर के साथ लगी हो सकती है।
Samsung Galaxy M04

सैमसंग साल ख़त्म होने से पहले भारत में अपना एक नया स्मार्टफोन लॉन्च कर सकता है। इस फोन की की लॉन्च डेट अभी फाइनल नहीं हुई है। संभावित फीचर्स पर ध्यान दें तो इस फोन में MediaTek Helio G35 प्रोसेसर, 6.5 इंच का HD+ डिस्प्ले और 5000 mAh की बैटरी जैसे फीचर्स हो सकते हैं।

Vivo Y02

चीन की एक और कंपनी विवो भी साल के अंतिम महीने में भारत में Vivo Y02 के नाम से अपना स्मार्टफोन पेश कर सकती है। इस फोन में MediaTek Helio P22 प्रोसेसर मिल सकता है। कंपनी फोन में 6.51 इंच की डिस्प्ले दे सकती हैं। फोन की लॉन्च डेट की घोषणा नहीं की गई है।

Tecno POVA 4

चीन की कंपनी टेक्नो ने तो अपने नए फोन को लॉन्च करने से पहले Amazon पर भी लिस्ट किया गया है। यह फोन अब जल्द ही लॉन्च होने वाला है। इस फोन में MediaTek Helio G99 प्रोसेसर लगा होगा। कंपनी इस फोन को 8 GB रैम, 6000 mAh की बैटरी और उसके लिए 18W की फस्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स के साथ पेश कर सकती है।

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT