होम / महिला एशिया कप 2022: भारत ने थाईलैंड को 9 विकेट से हराया, स्नेह राना ने दिखाया गेंदबाजी में दम

महिला एशिया कप 2022: भारत ने थाईलैंड को 9 विकेट से हराया, स्नेह राना ने दिखाया गेंदबाजी में दम

Manish Goswami • LAST UPDATED : October 10, 2022, 3:50 pm IST

मनीष गोस्वामी दिल्ली 10 अक्टूबर 2022: महिला एशिया कप 2022 के 19वें मुकाबले में भारत ने थाईलैंड को 9 विकेट से करारी मात दी है। एशिया कप 2022 में खेले 6 मुकाबलों में यह भारत की पांचवीं जीत है। इस जीत के साथ भारत अंक तालिका में 10 अंक के साथ पहले स्थान पर है। भारत एशिया कप 2022 के सेमीफाइनल में पहले ही जगह बना चुका है। इस मुकाबले से पहले थाईलैंड की टीम ने लगातार 3 मुकाबले जीते थे। उन्होंने पाकिस्तान को भी 4 विकेट से पराजीत किया था। थाईलैंड की नजर इस मुकाबले को जीतकर एशिया कप 2022 में लगातार चौथी जीत दर्ज करने पर थी, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। इस मुकाबले में हरमनप्रीत कौर की जगह स्मृति मंधाना भारत की कप्तानी कर रही थी।

सिर्फ 37 रन के स्कोर पर सिमटी थाईलैंड

इस मुकाबले में भारतीय कप्तान स्मृति ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारतीय गेंदबाजों ने उनके फैसले को सही साबित किया। पहले बल्लेबाजी करने आई थाईलैंड की टीम अपना पहला विकेट 13 के स्कोर पर खो दिया। दीप्ति शर्मा ने तीसरे ओवर में ही नथाकन चंथम को क्लीन बोल्ड कर दिया। मुकाबले के 7वें ओवर में थाईलैंड ने लगातार दो गेंद पर 2 विकेट गंवा दिये। पहले चायवई रन आउट हुईं और अगली ही गेंद पर स्नेह राणा ने चानिदा सुथीरुआंग को क्लीन बोल्ड कर दिया। 20 रन पर 3 विकेट खो देने के बाद थाईलैंड की टीम वापसी नहीं कर पायी और अगले 17 रन पर 7 विकेट खो दिया। थाईलैंड की पूरी टीम 15.1 ओवर में महज 37 रन पर सिमट गई। भारत की ओर से स्नेह राना ने 4 ओवर में 9 रन देकर 3 विकेट हासिल की।

भारत ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 6 ओवर में 1 विकेट खोकर जीत हासिल कर ली। भारत की तरफ से मेघना ने नाबाद 20 और पूजा ने 12 रन बनाये। भारत का एक मात्र विकेट नट्टया बूचथम ने लिया। उन्होनें 3 ओवर में 15 रन देकर 1 विकेट हासिल की।

100वां टी20 मुकाबला खेली स्मृति

इस मुकाबले में भारत की स्थायी कप्तान हरमनप्रीत नहीं खेल रही थी। उनकी जगह स्मृति ने भारत के लिए कप्तानी की। यह मुकाबला स्मृति के लिए खास था। वह अपने टी20 करियर का 100वां टी20 मुकाबला खेल रही थी। इस मुकाबले को जीतकर भारतीय टीम ने उन्हें खास तोहफा दिया है।

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT