होम / Trent Boult Sold To RR राजस्थान रॉयल्स ने 8 करोड़ में खरीदा ट्रेंट बोल्ट

Trent Boult Sold To RR राजस्थान रॉयल्स ने 8 करोड़ में खरीदा ट्रेंट बोल्ट

Sameer Saini • LAST UPDATED : February 12, 2022, 2:22 pm IST

Trent Boult Sold To RR

इंडिया न्यूज़, नई दिल्ली:

Trent Boult Sold To RR : आईपीएल 2022 का मेगा ऑक्शन इस समय बेंगलुरु में हो रहा है। इस ऑक्शन में सबसे पहले बोली शिखर धवन पर लगाईं गई। जिसमें उन्हें पंजाब किंग्स की टीम ने 8 करोड़ 25 लाख में अपनी टीम में शामिल कर लिया। इसके बाद ट्रेंट बोल्ट को राजस्थान रॉयल्स ने 8 करोड़ रूपए देकर अपनी टीम में शामिल किया।

उन्हें खरीदने के लिए मुंबई इंडियंस की टीम ने भी काफी प्रयास किया, लेकिन राजस्थान रॉयल्स इस रेस में बाजी मार गई। इससे पहले ट्रेंट बोल्ट मुंबई की तरफ से ही खेलते थे। लेकिन इस बार वें अपनी नई टीम राजस्थान की जर्सी में खेलते दिखेंगे। इस मेगा ऑक्शन से पहले उन्हें मुंबई ने रिलीज़ किया था और मेगा ऑक्शन में उन्हें राजस्थान ने खरीद लिया।

रॉयल्स की झोली में गए बोल्ट (Trent Boult Sold To RR)

इस मेगा ऑक्शन में न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट राजस्थान रॉयल्स की झोली में गए। उन्हें राजस्थान रॉयल्स की टीम ने 8 करोड़ रूपए की बड़ी राशि अदा करके अपनी टीम में शामिल किया। बोल्ट पहली बार आईपीएल में राजस्थान रॉयल की तरफ से खेलते हुए दिखेंगे।

इससे पहले वें दिल्ली और मुंबई की टीम की तरफ से खेल चुके हैं। लेकिन ऑक्शन से पहले उन्हें मुंबई ने रिलीज़ कर दिया था। लेकिन मेगा ऑक्शन में मुंबई उन्हें खरीदना चाहती थी, पर वें राजस्थान रॉयल्स को इस मामले में पीछे नहीं छोड़ सके।

धवन को मिली नई टीम (Trent Boult Sold To RR)

इस बार शिखर धवन आईपीएल में एक नई टीम की तरफ से खेलेंगे। उन्हें इस मेगा ऑक्शन में पंजाब किंग्स ने 8 करोड़ 25 लाख में खरीदा। आईपीएल 2022 में धवन पहली बार पंजाब की टीम की तरफ से खेलते दिखेंगे। दिल्ली की टीम ने उन्हें इस मेगा ऑक्शन से पहले अपनी टीम में रिटेन नहीं किया था और अब वें उन्हें इस मेगा ऑक्शन में नहीं खरीद सके। इसके साथ ही शिखर धवन को आईपीएल में अपनी नई टीम मिल गई।

Also Read : TATA IPL Mega Auction 2022 मेगा ऑक्शन से पहले जानिये अपने पसंदीदा खिलाड़ियों के बेस प्राइस

Connect With Us : Twitter | Facebook 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT