होम / आईसीसी टी-20 विश्व कप 2022 के लिए श्रीलंका ने की अपनी 15 सदस्यीय टीम की घोषणा

आईसीसी टी-20 विश्व कप 2022 के लिए श्रीलंका ने की अपनी 15 सदस्यीय टीम की घोषणा

Naveen Sharma • LAST UPDATED : September 17, 2022, 8:31 am IST

इंडिया न्यूज़, नई दिल्ली: एशिया कप 2022 की चैंपियन श्रीलंका (Sri Lanka) ने आईसीसी पुरुष टी-20 विश्व कप 2022 के लिए अपनी 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। आईसीसी पुरुष टी-20 विश्व कप 2022 ऑस्ट्रेलिया में 16 अक्टूबर से 13 नवंबर तक खेला जाएगा।

श्रीलंका ने दुष्मंथा चमीरा और लाहिरू कुमारा को आईसीसी पुरुष टी-20 विश्व कप 2022 के लिए 15 सदस्यीय टीम में शामिल किया है। लेकिन उनकी भागीदारी टूर्नामेंट से पहले उनकी फिटनेस पर निर्भर करेगी।

अशेन बंडारा, प्रवीण जयविक्रमा, दिनेश चांदीमल, बिनुरा फर्नांडो और नुवानिडु फर्नांडो को स्टैंडबाय खिलाड़ियों के रूप में नामित किया गया है। हालांकि, इनमें से केवल अशेन बंडारा और प्रवीण जयविक्रमा ही टीम के साथ ऑस्ट्रेलिया जाएंगे।

पथिराना को नहीं मिली टीम में जगह

एशिया कप 2022 के अधिकांश खिलाड़ी टीम में शामिल हैं। लेकिन मथीशा पथिराना को श्रीलंका की विश्व कप टीम में जगह नहीं मिली है। जिन्होंने हाल ही में एशिया कप 2022 में अपना डेब्यू किया था। एशिया कप में टी-20 टीम में वापसी करने वाले मध्यक्रम के अनुभवी बल्लेबाज दिनेश चांदीमल को स्टैंडबाय खिलाड़ी के रूप में टीम में जगह मिली है।

प्रमुख तेज गेंदबाज दुष्मंथा चमीरा के टखने की चोट पूरी तरह से ठीक नहीं हुई है और उनकी वापसी फिटनेस पर निर्भर करेगी। हालांकि टीम के पास तेज गेंदबाजी में कई विकल्प हैं। जिसमें मदुशंका, प्रमोद मदुशन और चमिका करुणारत्ने शामिल हैं। इसके अलावा चमीरा और लाहिरू कुमारा की भागीदारी भी उनकी फिटनेस के अधीन है।

टी-20 विश्व कप के लिए Sri Lanka की टीम

Sri Lanka T20 WC Squad

दासुन शनाका (कप्तान), दनुष्का गुणथिलका, पथुम निस्सांका, कुसल मेंडिस, चरित असलंका, भानुका राजपक्षे, धनंजया डी सिल्वा, वनिन्दु हसरंगा, महेश थीक्षाना, जेफरी वेंडरसे, चमिका करुणारत्ने, दुष्मंथा चमीरा (फिटनेस के अधीन), लाहिरू कुमारा (फिटनेस के अधीन), दिलशान मदुशंका और प्रमोद मदुशन

स्टैंडबाय खिलाड़ी: अशेन बंडारा, प्रवीण जयविक्रेमा, दिनेश चांदीमल, बिनुरा फर्नांडो और नुवानिडु फर्नांडो

ये भी पढ़े : आईपीएल 2023 से पहले मार्क बाउचर बने मुंबई इंडियंस के नए हेड कोच

ये भी पढ़े : कंगारूओं के खिलाफ आग उगलता है विराट का बल्ला

हमें Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे !

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT