होम / हरियाणा की छोरी-छोरों से कम नहीं, खेलों में फाड़ रहीं सबके फ़िल्टर

हरियाणा की छोरी-छोरों से कम नहीं, खेलों में फाड़ रहीं सबके फ़िल्टर

Joni Daksh • LAST UPDATED : May 17, 2022, 12:17 pm IST

इंडिया न्यूज, कैथल sports news: हरियाणा की छोरी छोरों से कम नहीं है। ये कर दिखाया हरियाणा के कैथल जिले की बेटी अंतर्राष्ट्रीय बॉक्सिंग खिलाडी मनीषा ने। सोमवार को उन्होंने पंच की ताकत से तुर्की में पदक की दौड़ में स्थान पक्का कियाl खिलाड़ी मनीषा ने बताया कि इस प्रतियोगिता में उसका लक्ष्य स्वर्ण पदक प्राप्त करना हैl बॉक्सिंग प्रशिक्षक गुरमित सिंह ने बताया कि मनीषा बहुत होनहार और मेहनती खिलाड़ी है l

मनीषा पहले भी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बहुत पदक जीत चुकी है। कोच ने विश्वास जताते हुए कहा कि मनीषा इस स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर ही बाढ़ से लौटेगीl इस अवसर पर खेल एवं युवा विभाग के निदेशक पंकज नैन, उप निदेशक कविता देवी, उपायुक्त प्रदीप दहिया, सीटीएम गुलजार अहमद, जिला खेल अधिकारी सुधा भसीन, डॉक्टर भीमराव अंबेडकर ट्रस्ट के प्रधान अनिल कुमार व सभी खेल प्रशिक्षकों ने खिलाड़ी मनीषा को पदक पक्का करने पर बधाई दी और पदक लाने की शुभकामनाएं दी l

यहां हो रहे खेल

मिली जानकारी के अनुसार तुर्की के इंस्ताबुल में अंतर्राष्ट्रीय मुक्केबाज संघ की ओर से संघ की ओर से महिला विश्व बाक्सिंग प्रतियोगिता चल रही है। इसमें कैथल की मनीषा भाग ले रही है। उसने शुरूआती दो मुकाबले क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। फिर इस मुकाबले को भी जीतकर मनीषा ने अपने पदक को पक्का कर लिया। मनीषा ने 32 देशों के खिलाडिय़ों में से टॉप 8 में जगह बना ली।

कौन है मनीषा मौण

मनीषा मौण मूल रुप से कैथल जिले के गांव मटौर की रहने वाली है। उन्होंने वर्ष 2011 में शहर के अंबाला रोड स्थित आरकेएसडी कॉलेज में बॉक्सिंग खेल सेंटर में खेलना शुरू किया था। इसके बाद उन्हें कई उपलब्धियां हासिल होती गई। थाइलैंड में हुए ऑपन बाक्सिंग चैंपियनशिप में उन्होंने कांस्य पदक हासिल किया था। वर्ष 2018 में आइबा ओपन प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक हासिल किया था। इसके अलावा भी कईं अन्य पदक हासिल कर चुकी हैं।

 

Read More: राजस्थान में स्वास्थ्य विभाग में विभिन्न पदों पर निकली भर्ती

हमें Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे !

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

SC on Private Property: आम भलाई के लिए किसी की निजी संपत्ति पर कब्जा करने वाले सवाल पर सुप्रीम कोर्ट, कहा यह खतरनाक!
Heeramandi Screening: रूमर्ड बॉयफ्रेंड आदित्य के साथ ट्विनिंग करती दिखीं अनन्या पांडे, फैंस ने किया रिएक्ट -Indianews
Islamabad: ईरान और पाकिस्तान हुए अंतिम मुक्त व्यापार समझौते पर सहमत, जानें किन मुद्दों को किया शामिल-Indianews
Delhi Air Pollution: दिल्ली- NCR की हवा में बदलाव, जानें आज का AQI – indianews
Weather Update: झमाझम बारिश के बाद तेज धूप, कई राज्यों में लू का अलर्ट; जानें आज का IMD अपडेट-  indianews
Petrol Diesel Price: 25 अप्रैल का पेट्रोल-डीजल रेट आया सामने, जानें देशभर कच्चे तेल का भाव-indianews  
Aaj Ka Rashifal: आज इन राशियों को मिलेगा गुड न्यूज, जानें अपना राशिफल- indianews  
ADVERTISEMENT