होम / शाहिद अफरीदी के दामाद बने गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी, खूबसूरत तस्वीरें आईं सामने 

शाहिद अफरीदी के दामाद बने गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी, खूबसूरत तस्वीरें आईं सामने 

Suman Saurabh • LAST UPDATED : February 3, 2023, 9:19 pm IST

Shaheen shah afidi got married : पाकिस्तान के सुपरस्टार तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी ने शुक्रवार को कराची की एक स्थानीय मस्जिद में शाहिद अफरीदी की बेटी अंशा के साथ शादी के बंधन में बंध गए। दोनों की सगाई 2 साल पहले हुई थी, लेकिन कोरोना और व्यस्तता के कारण यह शादी 2 साल तक टल गई। निकाह के बाद, एक रिसेप्शन आयोजित किया गया,  जिसमें पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम, सरफराज अहमद, व कई अन्य पाकिस्तानी खिलाड़ी शामिल हुए। 

Image

 

बता दें कि अफरीदी इंग्लैंड के खिलाफ टी20 विश्व कप फाइनल में चोटिल होने के बाद नवंबर से ही मैदान से बाहर हैं। उम्मीद है कि 13 फरवरी से शुरू हो रहे पीएसएल के लिए वह समय पर वापस आ जाएंगे।

इससे पहले शाहीन ने पाकिस्तानी चैनल जियो न्यूज के शो ‘एक दिन जियो काई साथ’ में एक साक्षात्कार में कहा, “यह मेरी इच्छा थी और अल्हम्दुलिल्लाह अब यह पूरी हो गई है।”  स्टार पाकिस्तानी तेज गेंदबाज से यह भी पूछा गया कि क्या उनकी पत्नी उनकी महिला प्रशंसकों से जलती हैं। इसका मजेदार जवाब देते हुए शाहीन शाह अफरीदी ने कहा था कि शायद उन्हें भी ऐसा ही लगता है। “मुझे यकीन नहीं है, शायद वह ऐसा कुछ महसूस करती है। मैंने अपना दिल ढूंढ लिया और मेरे लिए यही काफी है”।

ये रहीं कुछ तस्वीरें…

Image

Image

 

लेटेस्ट खबरें