होम / गूगल पर छाए हैं नीरज चोपड़ा, इन कारणों से हो रहे सर्च

गूगल पर छाए हैं नीरज चोपड़ा, इन कारणों से हो रहे सर्च

Prachi • LAST UPDATED : September 3, 2021, 8:09 am IST
इंडिया न्यूज, नई दिल्ली:
ओलंपिक में गोल्ड विजेता नीरज चोपड़ा आज गूगल पर छाए हुए हैं। आज अधिकतर युवा उन्हें ही सर्च कर रहे हैं। वे जानना चाहते हैं नीरज पदक जीतने के बाद क्या कर रहे हैं। इसके अलावा लोगों को नीरज चोपड़ा की इनामी राशि और उनके परिवार के सदस्यों के बारे में भी जानने की काफी उत्सुकता दिखी है। लोग उनके परिवार के बारे में जानना चाह रहे हैं अधिकतर सवालों में उनकी मां का नाम पूछा जा रहा है। टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड जीतकर भारतवासियों की शान बढ़ाने वाले नीरज चोपड़ा का नाम सबकी जुबान पर है। गूगल पर लोग उनके बारे में हर छोटी बड़ी बात सर्च कर रहे हैं। गूगल पर नीरज चोपड़ा की जाति से जुड़े सवाल ज्यादा हैं। लोग जानना चाह रहे हैं कि नीरज चोपड़ा जाट हैं या मराठा। यूजर्स को नीरज चोपड़ा को मिली इनामी राशि और उनके परिवार के सदस्यों के बारे में भी जानने की काफी उत्सुकता दिखी है। नीरज चोपड़ा मदर नेम और नीरज चोपड़ा रिवार्ड भी सर्च में रहा है। लोग उनकी पढ़ाई लिखाई के बारे में भी जानना चाहते हैं। उनके बारे में जानने वालों में हरियाणा, उत्तराखंड, दिल्ली, चंडीगढ़ के लोग ज्यादा हैं। नीरज चोपड़ा बायोग्राफी, नीरज चोपड़ा का गोल्ड मेडल जिताने वाले भाला फेंकने का वीडियो, नीरज चोपड़ा की लेटेस्ट इमेज पाने की ललक भी दिख रही है। नीरज चोपड़ा पूरे भारत में युवाओं के लिए रोल मॉडल बन गए हैं। उन पर इनामों की बरसात हो रही है। पंजाब-हरियाणा, रेलवे, बीसीसीआई समेत तमाम संगठनों की घोषणाओं को जोड़ लें तो उन्हें 12-13 करोड़ रुपये का नकद इनाम का ऐलान अब तक हो चुका है। इंडिगो ने उन्हें एक साल मुफ्त हवाई यात्रा का आॅफर भी दिया है। जबकि महिंद्रा समूह के आनंद महिंद्रा ने उन्हें एक्सयूवी देने की घोषणा कर दी है। ये सभी बातें भी सर्च हो रही हैं।
गूगल पर लोग नीरज के बारे में ये बातें जानना चाह रहे हैं:
1. नीरज चोपड़ा की मां का नाम
2. नीरज चोपड़ा होमटाउन
3. नीरज चोपड़ा मराठा या जाट
4. नीरज चोपड़ा की शादी
5. नीरज चोपड़ा बायोग्राफी
6. नीरज चोपड़ा का परिवार
7. नीरज चोपड़ा कास्ट नेम
8. नीरज चोपड़ा के इनाम
9. नीरज चोपड़ा की क्वालीफिकेशन
10. नीरज चोपड़ा भाला वेट

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Lok Sabha Election 2024: यहां से लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं सिद्धू मूसेवाला के पिता-Indianews
शिवसेना (UBT) नेता संजय राउत के करीबी पर ED का छापा, करोड़ों की संपत्ति किया जब्त
फैमिली संग वेकेशन एंजॉय कर रहीं प्रेग्नेंट Smriti Khanna ने शेयर की तस्वीरें, स्विमसूट में बेबी बंप किया फ्लॉन्ट -Indianews
Astronaut Sunita Williams: तीसरी अंतरिक्ष यात्रा के लिए तैयार हैं सुनीता विलियम्स, जानें कैसी रही पिछली उड़ानें-Indianews
Sam Pitroda: कौन है सैम पित्रोदा? जिन्होंने विरासत कर बयान से खड़ा किया विवाद-Indianews
DC vs GT IPL 2024: अरुण जेटली स्टेडियम में गुजरात और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला आज, जानें पिच का मिजाज
Lok Sabha Election: कांग्रेस के घोषणा पत्र को लेकर राहुल गांधी पर बरसे एचडी देवेगौड़ा, उड़ाया मजाक
ADVERTISEMENT