होम / फीफा अंडर-17 महिला विश्व कप 2022 के लिए भारतीय टीम का हुआ ऐलान, अमेरिका से होगा पहला मुकाबला

फीफा अंडर-17 महिला विश्व कप 2022 के लिए भारतीय टीम का हुआ ऐलान, अमेरिका से होगा पहला मुकाबला

Manish Goswami • LAST UPDATED : October 7, 2022, 2:32 pm IST

मनीष गोस्वामी दिल्ली 5 अक्टूबर 2022: फीफा अंडर-17 महिला विश्व कप 2022 इस साल भारत में होने जा रहा है। अंडर-17 महिला विश्व कप 2022 भारत में 11 अक्टूबर से 30 अक्टूबर तक खेला जायेगा। इस टूर्नामेंट के लिए भारतीय टीम के मुख्य कोच थॉमस डेनेरबी ने  21 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है, हालांकी अभी टीम के कप्तान की घोषणा नहीं हुई है। भारत अंडर-17 महिला विश्व कप 2022 में अमेरिका के खिलाफ अपने अभियान की शुरूआत करेगा।

फीफा अंडर-17 महिला विश्व कप 2022 में भारत का पहला मुकाबला अमेरिका से

अंडर17 महिला विश्व कप 2022 भारत में 11 अक्टूबर से 30 अक्टूबर तक खेला जायेगा। इस टूर्नामेंट के सभी मुकाबले भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम,  मडगांव (गोवा) के पंडित जवाहरलाल नहेरू स्टेडियम और नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेले जायेगें। इस टूर्नामेंट में कुल 16 टीमें हैं और उन्हें 4 ग्रुप में बांटा गया है। मेजबान भारत को ग्रुप ए में अमेरिका, मोरक्को और ब्राजील के साथ रखा गया है। इस टूर्नामेंट में भारत का पहला मुकाबला 11 अक्टूबर को अमेरिका से होगा। इसके बाद भारत का दूसरा मुकाबला 14 अक्टूबर को मोरक्को और तीसरा मुकाबला 17 अक्टूबर को ब्राजील के साथ होगा। भारतीय टीम अपने सभी मुकाबले भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में खेलेगी।

भारतीय टीम के मुख्य कोच डेनेरबी ने कहा कि, ‘‘ यह सभी के लिए एक नई स्थिति है। भारत ने इससे पहले कभी विश्व कप नहीं खेला है। यह पूरी तरह से अलग स्तर का खेल होगा। हमारे पास सबको यह दिखाने का अच्छा मौका होगा कि हमने अच्छी तैयारी की है और कोई भी हमें आसानी से नहीं हरा सकता है। जब आप मैदान पर होते हैं तो सब कुछ पीछे छूट जाता है और आपको सिर्फ खेल पर ध्यान देना होता है, लड़कियों को यही करना होगा।’’

फीफा अंडर-17 महिला विश्व कप 2022 के लिए भारतीय टीम

गोलकीपर – मोनालिसा देवी मोइरंगथम, मेलोडी चानू कीशम, अंजलि मुंडा

डिफेंडर – अस्तम उरांव, काजल, नकेता, पूर्णिमा कुमारी, वार्शिका, शिल्की देवी हेमम

मिडफील्डर – बबीना देवी लिशम, नीतू लिंडा, शैलजा, शुभांगी सिंह

फॉरवर्ड – अनीता कुमारी, लिंडा कॉम सर्टो, नेहा, रेजिया देवी लैशराम, शेलिया देवी लोकतोंगबम, काजोल ह्यूबर्ट डिसूजा, लावण्या उपाध्याय, सुधा अंकिता टिर्की

फीफा अंडर-17 महिला विश्व कप 2022 में भारत के मुकाबले

11 अक्टूबर – भारत बनाम अमेरिका (रात 8 बजे, कलिंगा स्टेडियम, भुवनेश्वर)
14 अक्टूबर – भारत बनाम मोरक्को (रात 8 बजे, कलिंग स्टेडियम, भुवनेश्वर)
17 अक्टूबर – भारत बनाम ब्राजील (रात 8 बजे, कलिंगा स्टेडियम, भुवनेश्वर)

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Summer Diet: गर्मियों में अपनी डाइट में ये करें शामिल, इनके सेवन से बचें -Indianews
IPL 2024: DC vs GT मैच में ऐसी हरकत कर रहे थे ऋषभ पंत, अक्षर पटेल ने किया बड़ा खुलासा
Amitabh Bachchan को भारी भीड़ से बचाते नजर आए Abhishek Bachchan, प्रोटेक्टिव बेटे की कार में बैठाने में की मदद -Indianews
Lok Sabha Election: घोषणापत्र में एनसीपी-एससीपी ने इन मुद्दों पर खेला दाव, अग्निपथ को को लेकर किया ये बड़ा दावा
IPL 2024: कोच रिकी पोटिंग के साथ खड़े थे ऋषभ पंत, जानिए किससे मांगी माफी
Supreme Court: सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ ने की बड़ी घोषणा, अब इस एप के माध्यम से भेजे जाएंगे सुप्रीम कोर्ट के अपडेट-Indianews
Babil Khan ने दिवंगत पिता इरफान खान के पास जाने की व्यक्त की इच्छा, डिलीट किया यह क्रिप्टिक पोस्ट -Indianews
ADVERTISEMENT