होम / ऊना: सिल्वर मेडल विजेता निषाद का ऊना पहुंचने पर भव्य स्वागत

ऊना: सिल्वर मेडल विजेता निषाद का ऊना पहुंचने पर भव्य स्वागत

Amit Sood • LAST UPDATED : September 3, 2021, 10:38 am IST

मैहतपुर में छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सत्ती ने किया अभिवादन
इंडिया न्यूज, ऊना:
टोक्यो पैरालंपिक्स में सिल्वर मेडल जीतकर हिमाचल का नाम रोशन करने वाले ऊना के अंब निवासी निषाद कुमार का जोरदार स्वागत हुआ। मैहतपुर में छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने निषाद का स्वागत किया और उन्हें बधाई दी। इस अवसर पर छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि निषाद ने टोक्यो पैरालंपिक में हाई जंप में सिल्वर मेडल जीतकर भारत के साथ-साथ ऊना का मान बढ़ाया है। अंब उपमंडल के बदाऊं जैसे छोटे से गांव से निकलकर इतने बड़े मंच पर पदक जीतनोे एक बहुत बड़ी उपलब्धि है। इसके लिए निषाद की कड़ी मेहनत व दृढ़ संकल्प के साथ-साथ उनके कोच को भी बधाई। उन्होंने कहा कि टोक्यो पैरालंपिक व ओलंपिक में भारतीय खिलाड़ियों ने अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है। केंद्र सरकार खेल व खिलाड़ियों को बढ़ावा दे रही है। खेलो इंडिया अभियान मोदी सरकार ने शुरू किया है, जिसके सुखद परिणाम सामने आ रहे हैं और उम्मीद है कि आने वाली स्पर्धाओं में भारत का प्रदर्शन और बेहतर होगा। टोक्यो पैरालंपिक में ऊंची कूद प्रतियोगिता में रजत पदक जीतकर वापस लौटे निषाद का मैहतपुर से लेकर जगह-जगह पर भव्य स्वागत किया गया। युवा सेवा एवं खेल विभाग ऊना ने भी निषाद कुमार को सम्मानित किया। इसके अलावा, हिमोत्कर्ष, इनरव्हील क्लब ऊना, ऊना जनहित मोर्चा तथा राम लीला कमेटी ने भी एमसी पार्क के प्रांगण में निषाद कुमार का सम्मान किया।
सरकार ने खेल अभ्यास के लिए दिया हर प्रकार का सहयोग : निषाद
निषाद कुमार ने कहा कि वर्तमान सरकार ने उन्हें खेल अभ्यास के लिए हर प्रकार का सहयोग दिय, जिस कारण वे आज टोक्यो पैरापंलिक्स में पदक जीतने में सफल हुए। निषाद ने कहा कि वर्तमान सरकार युवाओं को खेल के प्रति काफी प्रोत्साहित कर रही है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वह नशों से दूर रहकर खेलों में अपना भविष्य बनाएं। उन्होंने कहा कि खेलों से न केवल शारीरिक, बल्कि मानसिक विकास भी होता है। इस अवसर पर जिला परिषद अध्यक्षा नीलम कुमारी, बीजेपी जिला अध्यक्ष मनोहर लाल शर्मा, मंडल अध्यक्ष हरपाल सिंह गिल, एपीएमसी ऊना के अध्यक्ष बलबीर सिंह बग्गा, निषाद कुमार के कोच विक्रम, जिला युवा सेवाएं एवं खेल अधिकारी कुलदीप शर्मा, हिमोकर्ष परिषद के अध्यक्ष जितेंद्र कंवर उपस्थित रहे।
कटॠ-20210903-हअ0091

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Modi & Meloni: पीएम मोदी ने इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी से की बात, जी-7 सम्मेलन के निमंत्रण के लिए दिया धन्यवाद- Indianews
Govinda ने भांजे के साथ खत्म किया 8 साल पुराना झगड़ा, कृष्णा की बहन आरती सिंह की शादी में हुए शामिल- Indianews
Top 5 Lucky Zodiac Sign: 25 अप्रैल के दिन शुभ संयोग, इन 5 राशियों को होगा लाभ ही लाभ- Indianews
Jhadu Vastu tips: इस दिन झाड़ू खरीदने से भाग्य लक्ष्मी हो जाती हैं नाराज, जानें कब खरीदना होता है शुभ- Indianews
AC Cost: घर में लगवाना चहाते हैं AC तो जान लें यह जरूरी बात, कैसे होगी बचत? जानें यहां- Indianews
Infinix Note 40 Pro Plus 5G: इस खास फीचर वाले 5G फोन की बिक्री हो चुकी है शुरू, खरीदें मात्र 22,999 रुपये में-Indianews
बिना परीक्षा के नागरिक उड्डयन मंत्रालय में नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 746000 सैलरी पाएं- Indianews
ADVERTISEMENT