वैभव शुक्ला, नई दिल्ली, (CWG 2022):
बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलो 2022 (CWG 2022) के आठवें दिन भारतीय रेसलर कमाल का प्रदर्शन कर रहे हैं। अंशु मालिक के सिल्वर और बजरंग पुनिया के बाद अब साक्षी मलिक ने महिलाओं के 62 किलोग्राम भारवर्ग में गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया है।
साक्षी ने फाइनल मुकाबले में कनाडा की एना गोंजालेज को पटखनी देकर सोना अपने नाम किया। साक्षी का यह राष्ट्रमंडल खेलों में पहला स्वर्ण पदक है। ग्लास्गो 2014 में खेले गए राष्ट्रमंडल खेलों में साक्षी ने सिल्वर जीता था। वहीं, 2018 में गोल्ड कोस्ट में साक्षी ने कांस्य अपने नाम किया था।
साक्षी ने अच्छी शुरुआत तो की लेकिन थोड़ी ढीली पड़ गई। इसका फायदा कनाडा की खिलाड़ी उठाते हुए साक्षी को टेकडाउन कर दो अंक अपने नाम किए। कुछ देर बाद साक्षी फिर गोंजालेज के पेंच में फंस गई और फिर से टेकडाउन से दो अंक दे बैठीं। पहला राउंड के बाद कनाडाई खिलाड़ी 4-0 से आगे रहीं।
दूसरे राउंड में साक्षी ने आते ही दमदार खेल दिखते हुए टेकडाउन से दो अंक लिए और फिर पिन कर गोल्ड पर अपने नाम की मुहर लगाई। साक्षी ने दूसरे राउंड में आते ही अपना दम दिखाया और एना को चित कर कुछ ही पलों में बाजी पलटते हुए मुकाबले को अपने नाम किया।
ये भी पढ़ें: एशिया कप के लिए टी-20 टीम में वापसी के लिए तैयार केएल राहुल और दीपक चाहर, सोमवार को होना है एशिया कप की टीम का ऐलान
हमें Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे !