होम / आठवें दिन होगी मेडल्स की बारिश, कई खिलाड़ी होंगे मैदान में, जानिए पूरा शेड्यूल

आठवें दिन होगी मेडल्स की बारिश, कई खिलाड़ी होंगे मैदान में, जानिए पूरा शेड्यूल

Naveen Sharma • LAST UPDATED : August 5, 2022, 8:17 am IST

वैभव शुक्ला, नई दिल्ली, (CWG 2022):

बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 (CWG 2022) के 7वें दिन भारत के लिहाज से काफी अच्छा बीता। दिन के आखिरी पलों में भारत की झोली में दो मेडल आए। पुरुषों के लाॅन्ग जंप मुकाबले में मुरली श्रीशंकर ने सिल्वर मेडल जीता। इसके बाद पैरा पावरलिफ्टिंग में सुधीर ने देश के लिए पहला गोल्ड मेडल जीता।

बॉक्सिंग के 48 किलोग्राम भारवर्ग में अमित पंघाल सेमीफाइनल में पहुंच गए। हिमा दास ने 200 मीटर के सेमीफाइनल मुकाबले में जगह बनाई। बैडमिंटन में मेंस सिंगल्स में भारत के किदांबी श्रीकांत प्री-क्वार्टर में पहुंचे। सागर अहलावत ने पुरुष +91 किग्रा के क्वार्टर फाइनल मुकाबला जीतकर सेमीफाइनल में पहुंचे।

महिला हाॅकी में भारत ने वेल्स को 4-1 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। सातवें दिन की सफलता के बाद भारतीय खिलाड़ियों का जोश एक दम हाई होगा। 8वें दिन यानी शुक्रवार को भारत कई पदकों में मेडल ला सकता है।

कुश्ती में भारत के कुछ बड़े पदक दावेदार हैं। हॉकी में भारतीय महिला टीम का सामना ऑस्ट्रेलिया से होगा। 2018 में गोल्ड कोस्ट में, भारत ने पांच स्वर्ण सहित सभी श्रेणियों में 12 पदक जीते।

CWG 2022 में 8वें दिन भारत के मुकाबले (भारतीय समय)

  • एथलेटिक्स और पैरा एथलेटिक्स
    वूमेंस 100 मीटर बाधा दौड़: पहला राउंड – हीट 2: ज्योति याराजी – दोपहर 3.06 बजे
    वूमेंस लॉन्ग जंप क्वालीफाइंग राउंड: ग्रुप ए: एंसी एदापल्ली – 4.10 बजे
    वूमेंस 200 मीटर सेमीफाइनल 2: हिमा दास – रात 12.53 बजे
    पुरुषों की 4X 400 मीटर रिले राउंड 1 : 4.19 बजे
  • बैडमिंटन
    महिला युगल राउंड ऑफ़ 16: जॉली ट्रीसा/पुलेला गायत्री गोपीचंद, दोपहर 3:30 बजे
    पुरुष युगल राउंड ऑफ़ 16: सात्विक साईराज रैंकीरेड्डी/चिराग शेट्टी, दोपहर 3:30 बजे
    महिला एकल राउंड ऑफ 16: पीवी सिंधु, दोपहर 3:30 बजे
    महिला एकल राउंड ऑफ़ 16: आकर्षी कश्यप, दोपहर 3:30 बजे
    पुरुष एकल राउंड ऑफ़ 16: किदांबी श्रीकांत, दोपहर 3:30 बजे
  • लॉन बॉल
    महिला जोड़ी क्वार्टर फ़ाइनल: भारत बनाम इंग्लैंड – दोपहर 1 बजे
  • स्क्वाश
    पुरुष युगल राउंड ऑफ 16: वेलावन सेंथिलकुमार/अभय सिंह – शाम 5.15 बजे
    मिक्स्ड डबल्स क्वार्टरफाइनल: दीपिका पल्लीकल/सौरव घोषाल – दोपहर 12 बजे (शनिवार)
  • टेबल टेनिस
    मिक्स्ड डबल्स राउंड ऑफ़ 16: साथियान ज्ञानसेकरन / मनिका बत्रा – दोपहर 2 बजे
    मिक्स्ड डबल्स राउंड ऑफ़ 16: अचंता शरथ कमल/अकुला श्रीजा – दोपहर 2 बजे
    महिला एकल राउंड ऑफ़ 16: श्रीजा अकुला – दोपहर 3.15 बजे
    महिला एकल राउंड ऑफ़ 16: रीथ टेनिसन – दोपहर 3.15 बजे
  • हॉकी
    महिला सेमीफ़ाइनल: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया – रात 10.30 बजे
  • कुश्ती
    पुरुषों का 65 किग्रा – बजरंग पुनिया
    पुरुषों की 86 किग्रा – दीपक पुनिया
    पुरुषों का 125 किग्रा – मोहित ग्रेवाल
    महिलाओं की 57 किग्रा – अंशु मलिक
    महिलाओं की 62 किग्रा – साक्षी मलिक
    महिलाओं की 68 किग्रा – दिव्या काकराणी

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

RCB 250 Match: IPL में अपने 250 मैच पूरे करेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, देखें Winning Percentage और अन्य आंकड़ें
‘भाग्य लक्ष्मी’ फेम Maera Mishra ने रचाई सगाई, चांदी के लहंगे में गिराई बिजली -Indianews
Arunachal Pradesh Landslide: अरूणाचल प्रेदश में बड़ा हादसा, लैंडस्लाइड के साथ बहा चीन बॉर्डर को जोड़ता Highway-Indianews
Rajasthan: तकनीकी खराबी के कारण भारतीय वायुसेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, जैसलमेर में हुई आपातकाल लैंडिंग-Indianews
कुत्ते से तुलना किए जाने पर Aayush Sharma के छलके आसुं, डेब्यू के बाद का किस्सा किया शेयर – Indianews
IPL 2024: SRH vs RCB के बीच खेला जाएगा मुकाबला, यहां देखें Pitch और Weather Report
History of Mangalsutra in India: भारतीय राजनीति में मंगलसूत्र पर घमासान, जानिए क्या है सुहाग के इस निशानी का इतिहास- indianews
ADVERTISEMENT