होम / कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 के छठे दिन के लिए तैयार भारत, जानिए पूरा कार्यक्रम

कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 के छठे दिन के लिए तैयार भारत, जानिए पूरा कार्यक्रम

Naveen Sharma • LAST UPDATED : August 3, 2022, 8:34 am IST

वैभव शुक्ला, नई दिल्ली, (CWG 2022):

बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 (CWG 2022) के पांचवे दिन भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चार पदक देश के नाम किए। मंगलवार को सबसे पहले भारतीय महिला लॉन बॉल टीम ने स्वर्ण पदक जीता और इसकी कुछ देर बाद पुरुष टेबल टेनिस टीम ने स्वर्ण जीता।

वेटलिफ्टिंग में विकास ने रजत पदक अपने नाम किया। देर रात भारतीय बैडमिंटन टीम ने मिक्स्ड टीम इवेंट के फाइनल में रजत पदक अपने नाम किया। छठे दिन यानि 3 अगस्त को एक्शन से भरपूर भारतीय दल एक बार फिर कई पदक स्पर्धाओं में भाग लेने के लिए तैयार है।

छठे दिन भारोत्तोलन पर ध्यान दिया जाएगा। भारत के लिए पदक जीतने के लिए बुधवार को तीन भारतीय भारोत्तोलक कड़ी मेहनत करेंगे। भारोत्तोलन के अलावा मनप्रीत सिंह और तेजस्विन एथलेटिक्स में पदक के लिए मैदान में उतरेंगे।

जूडोका, पैरा टेबल टेनिस, भारतीय महिला क्रिकेट, लॉन बाउल्स टीमें छठे दिन प्रतिस्पर्धा करेंगी। इसके अलावा भारत की महिला क्रिकेट टीम ग्रुप ए के तीसरे टी20 मैच में बारबाडोस से भिड़ेगी जबकि महिला और पुरुष हॉकी टीम क्रमश: कनाडा से भिड़ेगी।

CWG 2022 में छठे दिन भारत के मुकाबले (भारतीय समय)

  • क्रिकेट
    महिला टी20 – भारत बनाम बारबाडोस – रात 10.30 बजे
  • हॉकी
    महिला पूल ए – भारत बनाम कनाडा दोपहर 03.30 बजे
    पुरुष पूल बी – भारत बनाम कनाडा – शाम 06.30 बजे
  • जूडो
    महिला 78 किग्रा क्वार्टर फ़ाइनल – तुलिका मान – दोपहर 2.30 बजे
    पुरुषों का 100 किग्रा एलिमिनेशन राउंड 16 – दीपक देसवाल – दोपहर 2.30 बजे
  • लॉन बाउल्स
    पुरुष एकल – मृदुल बोरगोहेन – दोपहर 1 बजे और शाम 4 बजे
    महिला जोड़ी – भारत बनाम नीयू – दोपहर 1 बजे और शाम 4 बजे
    पुरुष चार – भारत बनाम कुक आइलैंड्स और इंग्लैंड – शाम 7.30 बजे और रात 10.30 बजे
    महिला ट्रिपल – भारत बनाम नीयू शाम 07.30 बजे
  • स्क्वैश
    मिक्स्ड डबल्स राउंड ऑफ़ 32 बनाम श्रीलंका – दोपहर 03.30 बजे
  • वेटलिफ्टिंग
    पुरुष 109 किग्रा – लवप्रीत सिंह – दोपहर 02.00 बजे
    महिला 87 किग्रा – पूर्णिमा पांडे – शाम 06.30 बजे
    पुरुष 109 किग्रा – गुरदीप सिंह – रात 11 बजे
  • बॉक्सिंग महिला
    45 किग्रा से अधिक – 48 किग्रा क्वार्टरफाइनल – नीतू गंगहास शाम 4:45 बजे
    48 किग्रा से अधिक – 50 किग्रा क्वार्टरफ़ाइनल – निकहत ज़रीन, रात 11:15 बजे
    64 किग्रा से अधिक – 70 किग्रा क्वार्टरफ़ाइनल – लवलीना बोर्गोहैन, 4 अगस्त, रात 12:45
  • बॉक्सिंग पुरुष
    75 किग्रा से अधिक – 80 किग्रा क्वार्टरफ़ाइनल – आशीष कुमार 4 अगस्त रात 2 बजे
    54 किग्रा से अधिक – 57 किग्रा क्वार्टरफ़ाइनल – हुसाम मुहम्मद शाम 5:45 बजे

ये भी पढ़ें: बर्मिंघम 2022 राष्ट्रमंडल खेलों के पांचवें दिन भारत की झोली में आए दो और स्वर्ण पदक

हमें Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे !

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

Tags:

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

India Maldives Relations: भारत दौरे पर अगले सप्ताह आ सकते हैं मालदीव के विदेश मंत्री, विवाद के बाद पहला दौरा -India News
Israeli Assault: अमेरिका अभी भी करता है राफा ऑपरेशन का विरोध, एंटनी ब्लिंकन ने नेतन्याहू से कहा -India News
India Maldives Tension: बॉयकॉट कैंपेन से खफा हैं मालदीव के लोग, माले में भारतीयों से भिड़े स्थानीय -India News
Russia Ukraine War: यूक्रेन पर रूस ने किया मिसाइल हमला, हैरी पॉटर महल को किया तबाह -India News
Russia Ukraine War: यूक्रेन युद्ध में रूस ने किया वैश्विक रासायनिक हथियार प्रतिबंध का उल्लंघन, अमेरिका ने लगाया बड़ा आरोप -India News
LS polls: चुनाव आयोग ने तेलंगाना में लिया बड़ा फैसला, हीटवेव को देखते हुए बढ़ाया मतदान का समय -India News
Water on Moon: चांद पर छिपा है अथाह पानी, ISRO ने किया बड़ा खुलासा-Indianews
ADVERTISEMENT