होम / 39 साल कोमा में रहने के बाद एडम्स ने ली अंतिम सांस

39 साल कोमा में रहने के बाद एडम्स ने ली अंतिम सांस

India News Editor • LAST UPDATED : September 7, 2021, 12:44 pm IST

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली:
फ्रांस के पूर्व फुटबॉलर जीन पियरे एडम्स का 39 साल तक कोमा में रहने के बाद सोमवार को निधन हो गया। वह 73 साल के थे। वर्ष 1982 में घुटने के आॅपरेशन से पहले उन्हें एनेस्थेटिक (सुन्न करने की दवा) दिया गया था। इससे वह कोमा में चले गए और फिर होश में नहीं आ पाए। सेनेगल में जन्मे डिफेंडर एडम्स ने नीस के लिए 140 से ज्यादा मैच खेलने के साथ ही पेरिस सेंट जर्मेन के लिए भी खेले। उन्होंने 1972 से 1976 के बीच 22 बार फ्रांस का प्रतिनिधित्व किया था। एडम्स को कोचिंग ट्रेनिंग कैंप के दौरान घुटने में चोट लगी थी। उन्हें लियोन के अस्पताल ले जाया गया। उस दिन अस्पताल कर्मियों की हड़ताल थी। फिर भी उनका आॅपरेशन किया गया। इस दौरान एनेस्थीसिया स्पेशलिस्ट को आठ मरीजों की देखभाल करनी पड़ रही थी। एडम्स की देखरेख एक ट्रेनी कर रहा था। ऐसे में उन्हें दवा देने में गड़बड़ हो गई। इससे एडम्स को दिल का दौरा पड़ गया। साथ ही उनके दिमाग पर भी असर पड़ा और वे कोमा में चले गए। इस मामले में 1990 में डॉक्टर और ट्रेनी को एक महीने की निलंबित सजा और 65000 रुपये (750 यूरो) का जुमार्ना भी लगाया गया था।

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT