महिला एशिया कप 2022: भारतीय टीम ने मलेशिया को 30 रन से हराया, डकवर्थ लुईस के तहत मिली जीत

मनीष गोस्वामी दिल्ली 3 अक्टूबर 2022: बांग्लादेश के सिलहट में चल रहे महिला एशिया कप 2022 के छठे मुकाबले में भारतीय टीम ने मलेशिया को 30 रन से हरा दिया है। बारिश से बाधित इस मुकाबले को भारतीय टीम ने डकवर्थ लुईस के तहत जीत लिया है। भारत की सब्भिनेनी मेघना इस मुकाबले में प्लेयर ऑफ द मैच रही, उन्होंने 53 गेंदो में शानदार 69 रन की पारी खेली। भारत ने महिला एशिया कप 2022 में अपने दोनों मुकाबले जीतकर 4 अंक के साथ अंक तालिका में दूसरे स्थान पर है। अंक तालिका में पहले स्थान पर पाकिस्तान है।

मलेशिया ने टॉस जीतकर किया था गेंदबाजी का फैसला

महिला एशिया कप 2022 का छठे मुकाबला भारत और मलेशिया के बीच खेला गया। इस मुकाबले में मलेशिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने शानदार शुरूआत की। मेघना और शेफाली के बीच पहले विकेट के लिए 116 रन की शानदार साझेदारी हुई। मेघना ने 53 गेंदो में 1 छक्के और 11 चौके के मदद से 69 रन बनाये। शेफाली ने 39 गेंदो में 46 रन बनाये। विकेट कीपर बल्लेबाज रीचा घोष ने 19 गेंद में 1 छक्के और 5 चौके की मदद से ताबड़तोड़ 33 रन बनाये। भारत ने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 181 रन बनाये और जीत के लिए मलेशिया के सामने 182 रनो का लक्ष्य रखा। मलेशिया के लिए विनिफ्रेड और नूर दानिया ने 2-2 विकेट लिये।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी मलेशिया टीम की शुरूआत अच्छी नहीं रही। उनका पहला विकेट शुन्य पर गिरा। विनिफ्रेड बिना खाता खोले दिप्ती शर्मा की गेंद पर एलबीडब्लू आउट हो गई। वान जूलिया 1 रन के निजी स्कोर आउट हुई। राजेश्वरी ने उन्हें क्लिन बोल्ड कर दिया। मलेशिया का स्कोर जब 5.2 ओवर में 16 रन पर 2 विकेट था तब बारिश शुरू हो गई और खेल को रोकना पड़ा। इसके बाद फिर खेल शुरू नहीं हो पाया और डकवर्थ लुईस के तहत भारत को 30 रनों से विजय घोषित कर दिया गया।

SHARE
Latest news
Related news