इंडिया न्यूज़ (गंगटोक): सिक्किम की राजधानी गंगटोक में छात्रों को लेकर जा रही बस हादसे का शिकार हो गई ,इस बस में झारखण्ड की राजधानी रांची की संत जेवियर कॉलेज की 22 छात्राएं सवार थी जो एक अध्ययन-यात्रा पर सिल्लीगुड़ी जा रही थी,यह बस गंगटोक के रानी पुल के पास पलट गई.
झारखण्ड के मुख्यमंत्री का ट्ववीट.
अभी-अभी जानकारी मिली है कि शैक्षिक भ्रमण पर संत जेवियर कॉलेज राँची के बच्चों को गंगटोक ले जा रही एक बस गंगटोक के नजदीक, रानी पुल के पास हादसे का शिकार हो गयी। मैंने सिक्किम के मुख्यमंत्री @PSTamangGolay जी से बात की है। बच्चों के समुचित ईलाज की व्यवस्था की जा रही है। (1/2)
— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) June 28, 2022
झारखण्ड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ट्वीट कर बताया की इस घटना पर उनकी बात सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग से हुए है, बच्चो के इलाज की व्यवस्था की जा रही है,हेमंत सोरेन ने कहा की उन्होंने घायलों को एयरलिफ्ट करने का आदेश भी दिया है, मगर खराब मौसम के कारण अभी यह नहीं हो पा रहा है.