होम / कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए मैं लडूंगा चुनाव : अशोक गहलोत

कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए मैं लडूंगा चुनाव : अशोक गहलोत

Vir Singh • LAST UPDATED : September 23, 2022, 11:03 am IST

इंडिया न्यूज, जयपुर, (Ashok Gehlot On Congress President): राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि मैं कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव लड़ंगूा। उन्होंने यह भी कहा देश के जो मौजूदा हालात हैं उसके लिए विपक्ष का मजबूत होना सबसे जरूरी है और उसके लिए हम किसाी तरह की कोर कसर नहीं छोड़ेंगे।

गांधी परिवार से नहीं बनेगा अगला पार्टी प्रमुख

गहलोत ने कहा, मैंने पूर्व पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी से कई बार कांग्रेस अध्यक्ष के सभी के प्रस्ताव को मंजूर करने का अनुरोध किया, लेकिन उन्होंने स्पष्ट कर दिया है गांधी परिवार से अगला पार्टी प्रमुख कोई भी नहीं बनना चाहिए। बता दें कि इन दिनों राहुल गांधी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ पर हैं। यह 150 दिनों की यात्रा है और कन्याकुमारी शुरू हुई है। कश्मीर में इसका समापन होगा।

एक व्यक्ति-एक पद का फैसला बरकरार : राहुल

राहुल गांधी ने कल केरल के कोच्चि में कहा था कि उदयपुर अधिवेशन में एक व्यक्ति-एक पद पर हमने जो फैसला किया था वह कायम रहेगा। हालांकि गहलोत ने इससे पहले सुबह ही कह दिया था कि अध्यक्ष का पद एक व्यक्ति-एक पद के दायरे में नहीं आता, लेकिन इतिहास में कोई कांग्रेस अध्यक्ष मुख्यमंत्री नहीं रहा, इसलिए फैसला करना पड़ेगा।

राहुल से किया गया था सवाल

राहुल गांधी से जब कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव में उनकी भूमिका पर सवाल किया गया तो वे बोले- मेरा जवाब वही है, जो पिछली प्रेस कॉन्फ्रेंस में था। राहुल ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष सिर्फ एक संगठनात्मक पद नहीं है, यह एक वैचारिक पद और एक विश्वास प्रणाली है। जो कोई भी कांग्रेस अध्यक्ष बनते हैं, उन्हें याद रखना चाहिए कि वे एक ऐतिहासिक स्थान ले रहे हैं। एक ऐसा स्थान जो भारत के एक विशेष दृष्टिकोण को परिभाषित करता है।

ये भी पढ़े : बारिश से अभी नहीं मिलेगी राहत, 17 राज्यों में अलर्ट

हमें Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे !

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

 

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT