होम / पंजाब रोडवेज कॉन्ट्रेक्ट कर्मियों की हड़ताल शुरू

पंजाब रोडवेज कॉन्ट्रेक्ट कर्मियों की हड़ताल शुरू

Harpreet Singh • LAST UPDATED : September 6, 2021, 7:25 am IST

रात 12 बजे से रोका बसों का परिचालन
यात्रियों को करना पड़ रहा कठिनाई का सामना
इंडिया न्यूज, चंडीगढ़:
पिछले काफी समय से मांगों को लेकर विरोध जता रहे रोडवेज के कॉन्ट्रेक्ट कर्मियों ने रात 12 बजे से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू करते हुए बसों का परिचालन रोक दिया है। जिससे सोमवार सुबह यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा और वे हकलान नजर आए। वहीं कॉन्ट्रेक्ट कर्मी सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते नजर आए। ज्ञात रहे कि कॉन्ट्रेक्ट कर्मियों ने पहले ही अनिश्चितकालीन हड़ताल की सूचना दे दी थी। कर्मचारियों की हड़ताल से राज्य की 2000 रोडवेज बसों के संचालन पर असर पड़ा है। जिससे प्रदेश में व प्रदेश से बाहर जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं कर्मियों की हड़ताल का फायदा उठाते हुए प्राइवेट बसों व अन्य व्हीकल मालिकों ने चांदी कूटने का काम किया । इन्होंने सभी नियम तोड़ते हुए क्षमता से अधिक सवारियां वाहनों में बिठाई। लोगों को भी मजबूरीवश भीड़ में सफर करना पड़ा। वहीं कुछ वाहन चालक लोगों से निर्धारित किराये से ज्यादा किराया लेते हुए देखे गए। इधर, परिवहन विभाग के अधिकारियों ने कच्चे और पक्के कर्मचारियों की भिड़ंत की आशंका जताई है और नौ जिलों के प्रशासन से सुरक्षा की मांग की है।  परिवहन विभाग ने हड़ताल से राज्य में परिवहन व्यवस्था बाधित नहीं होने का दावा किया है। विभागीय अधिकारियों ने नौ जिलों पटियाला, संगरूर, बरनाला, लुधियाना, कपूरथला, मानसा, मोहाली, बठिंडा और फरीदकोट के डिप्टी कमिश्नरों को पत्र भेज संबंधित जिलों के बस अड्डों की सुरक्षा की मांग की थी।

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT