इंडिया न्यूज, लुधियाना:
Farmer Commits Suicide: पंजाब में भारत बंद का व्यापक असर देखा जा रहा है। भारत बंद से एक दिन पहले लुधियाना में एक किसान ने आत्महत्या कर ली। घुलाल टोल प्लाजा पर रविवार शाम तारा सिंह नामक किसान ने फांसी लगाकर आत्महत्या (Farmer Commits Suicide) कर ली। तारा सिंह गांव रोहले का रहने वाला था। टोल प्लाजा पर वह करीब 9 महीने से संयुक्त किसान मोर्चे के धरने में शामिल हो रहा था। मृतक के बेटे कुलदीप सिंह ने बताया कि उसके पिता कृषि सुधार कानूनों को रद्द करवाने के लिए संघर्ष कर रहे थे।
तारा सिंह केंद्र सरकार के अड़ियल रवैये के कारण वह दुखी था। इसके चलते उसने बीती रात टोल प्लाजा पर गले में फंदा डालकर आत्महत्या (Farmer Commits Suicide ) कर ली। जब किसानों को इस बारे में पता चला तो शव को उतारकर अस्पताल पहुंचाया गया। तारा सिंह की पत्नी भी 9 महीने से सिंधु बॉर्डर पर धरने पर डटी है। किसानों का कहना है कि तारा सिंह केंद्र सरकार की बेरूखी से आहत था। इसी कारण उसने आत्महत्या का कदम उठाया। इससे पहले भी पंजाब के कई किसान आत्महत्या कर चुके हैं।
किसानों के भारत बंद का असर दिख रहा है। अकेले लुधियाना जिले में ही 40 स्थानों पर चक्का जाम किया गया है। बस सेवा पूरी तरह ठप रही। इसके चलते लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
Must Read:- प्रदर्शन के दौरान किसान को दिल का दौरा