होम / झारखण्ड मुक्ति मोर्चा राष्ट्रपति चुनाव में द्रौपदी मुर्मू का करेगी समर्थन,हुआ औपचारिक ऐलान

झारखण्ड मुक्ति मोर्चा राष्ट्रपति चुनाव में द्रौपदी मुर्मू का करेगी समर्थन,हुआ औपचारिक ऐलान

Roshan Kumar • LAST UPDATED : July 14, 2022, 6:56 pm IST

इंडिया न्यूज़ (रांची): राष्ट्रपति चुनाव में झारखडं की सत्ताधारी पार्टी झारखण्ड मुक्ति मोर्चा एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का समर्थन करेगी ,पार्टी ने आधिकारिक रूप से पत्र जारी करके यह ऐलान किया है,पार्टी ने अपने पत्र में कहा की पहली बार इसकी आदिवसी महिला को राष्ट्रपति बनने का गौरव प्राप्त होने वाला है इसलिए पार्टी के सभी लोगो से विचार के बाद पार्टी ने द्रौपदी मुर्मू जी के समर्थन के ऐलान किया है ,सभी पार्टी के विधायकों और सांसदों को निर्देशित किया जाता है की 18 जुलाई को द्रौपदी मुर्मू जी के पक्ष में मतदान करे.

jmm letter
झारखण्ड मुक्ति मोर्चा द्वारा जारी पत्र.

आपको बता दे की द्रौपदी मुर्मू साल 2015 से 2021 तक झारखण्ड की राज्यपाल रही है,मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और द्रौपदी मुर्मू दोनों संथाल आदिवासी है,साल 2019 में जब हेमंत सोरेन मुख्यमंत्री बने तब से दोनों लोगो के रिश्ते काफी अच्छे है,जब चार जुलाई को द्रौपदी मुर्मू रांची पहुंची थी तो मुख्यमंत्री आवास में हेमंत सोरेन और जेएमएम सुप्रीमो शिबू सोरेन ने उनका जोरदार स्वागत किया था,जब से माना जा रहा था की जेएमएम द्रौपदी मुर्मू का समर्थन करेगी लेकिन औपचारिक ऐलान आज किया गया.

Tags:

लेटेस्ट खबरें