होम / द्रौपदी मुर्मू पहुंची भोपाल,मुख्यमंत्री शिवराज ने किया स्वागत

द्रौपदी मुर्मू पहुंची भोपाल,मुख्यमंत्री शिवराज ने किया स्वागत

Roshan Kumar • LAST UPDATED : July 15, 2022, 5:34 pm IST

इंडिया न्यूज़ (भोपाल): राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू आज भोपाल पहुंची,भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उनका स्वागत किया,इस दौरान मध्य प्रदेश तमाम वरिष्ठ मंत्री हवाई अड्डे पर मौजूद रहे,द्रौपदी मुर्मू के साथ केंद्रीय मंत्री और भाजपा के राष्ट्रपति चुनाव संयोजक गजेंद्र सिंह शेखावत और महाराष्ट्र बीजेपी की वरिष्ठ नेता पंकजा मुंडे भी मौजूद रही.

भोपाल के मुख्यमंत्री निवास पर एक सम्मान समरोह भी आयोजित किया गया इसमें राज्य के सभी बीजेपी विधायक और सांसद मौजूद रहे,मध्य प्रदेश में बीजेपी के 130 विधायक,28 लोकसभा सांसद और 8 राज्यसभा सांसद है,राष्ट्रपति के चुनाव में अब सिर्फ तीन दिन बचे है,18 जुलाई को राष्ट्रपति का चुनाव है और 21 जुलाई को चुनाव का नतीजा आना है.

Tags:

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT