होम / Taj Mahal: ताजमहल में जारी बंदरों का उत्पात, स्पेनिश महिला पर हमला कर काटा

Taj Mahal: ताजमहल में जारी बंदरों का उत्पात, स्पेनिश महिला पर हमला कर काटा

Akanksha Gupta • LAST UPDATED : September 19, 2022, 12:07 pm IST

Taj Mahal: आगरा में बसे ताजमहल का दीदार करने के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं। यहां आने वाले लोगों को कई बार बंदरों का संभावना भी करना पड़ जाता है। पिछले काफी वक्त से पर्यटकों को बंदर की वजह से काफी परेशानी हो रही है। ऐसे में उत्पाती बंदरों से पर्यटकों को बचाने के लिए भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) के कर्मचारियों को यहा पर तैनात किया गया है। लेकिन बंदरों का आतंक फिर भी कम नहीं हुआ है। यहां पर लगातार बंदर और भी खूंखार होते जा रहे हैं। ये पर्यटकों को अपना निसाना आए दिन बनाते रहते हैं।

स्पेनिश महिला पर किया हमला

आज सोमवार की सुबह एक स्पेनिश महिला पर ताजमहल में बंदरों ने हमला कर दिया है। बंदरों ने इस महिला का पैर काट लिया है। जिससे उसके पैर से खून बहने लगा है। जिस वजह से पर्यटक फूट-फूटकर रोने लगी। वहां मौजूद एएसआई कर्मचारी अरुण कुमार और फोटोग्राफर योगेश पारस ने उसका इलाज किया। जिसके बाद वह महिला होटल के लिए रवाना हो गई।

10 दिनों में किया चौथा हमला

जानकारी दे दें कि ताजमहल में पिछले 10 दिनों के अंदर बंदरों ने यह चौथी बार हमला किया है। तमिलनाडु के शाहीन रशीद को 11 सितंबर को बंदरों ने काटकर घायल कर दिया था। जिसके अगले दिन एक स्वीडन महिला पर्यटक बंदर ने हमला कर दिया था। उस महिला को भी बंदर ने काट लिया था। इसके अलावा दो विदेशी युवतियों पर 14 सितंबर को बंदरों ने हमला कर दिया था। ताजमहल में बंदरों का उतपात थमने का नाम नहीं ले रहा है।

खाने की तलाश में ताजमहल में आते बंदर

बता दें कि बंदरों का झुंड दशहरा घाट मंदिर की तरफ से खाने की तलाश में ताजमहल में आ जाते हैं। जहां पर्यटकों पर ये बंदर हमला कर देते हैं। बंदरों के उत्पात से स्थानीय लोग भी काफी परेशान हैं। नगर निगम को पत्र भेजने के बाद भी बंदरों की धरपकड़ नहीं हो पाई है। बंदरों को भगाने के लिए एएसआई के अधिकारियों ने 4 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है।

Also Read: Weather Report: इन 10 राज्यों में बारिश की संभावना, वक्त से पहले ठंड शुरू होने की आशंका

लेटेस्ट खबरें