होम / Himachal New CM: शपथ ग्रहण से पहले नेताओं का आना हुआ शुरू, शिमला पहुंचे खड़गे ने बताई पार्टी की जीत

Himachal New CM: शपथ ग्रहण से पहले नेताओं का आना हुआ शुरू, शिमला पहुंचे खड़गे ने बताई पार्टी की जीत

Akanksha Gupta • LAST UPDATED : December 11, 2022, 12:58 pm IST

Himachal CM Oath Taking Ceremony: हिमाचल प्रदेश में नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह के लिए आज रविवार, 11 दिसंबर को ऐतिहासिक रिज मैदान एक बार फिर से सजकर तैयार हो गया है। सुखविंदर सिंह सुक्खू दोपहर 1 बजकर 30 मिनट पर मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करेंगे। वहीं, उप मुख्यमंत्री के रूप में मुकेश अग्निहोत्री भी आज शपथ लेंगे। बता दें कि हिमाचल में इससे पहले उप मुख्यमंत्री का रिवाज नहीं रहा है।

शिमला पहुंचे मल्लिकार्जुन खड़गे

आपको बता दें कि सुखविंदर सिंह सुक्खू आज रिज मैदान में मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण से पहले ऐतिहासिक रिज मैदान में सभी नेताओं के आने का दौर शुरू हो गया है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी शिमला  पहुंच चुके हैं। खड़गे ने कहा कि यह पूरी पार्टी की जीत है।

रिज मैदान पहुंची सुखविंदर सिंह सुक्खू की मां 

इसके साथ ही मनोनीत मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की मां संसार देवी भी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हो चुकी हैं। उन्होंने इस दौरान कहा कि “समाज और प्रदेश की तरक्की हो यही कामना है। उन्हें बेहद खुशी महसूस हो रही है।”

प्रतिभा सिंह को किया आंमत्रित

शपथ ग्रहण समारोह से पहले मनोनीत मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह को आंमत्रित करते हुए कहा है कि “उनका यह दायित्व है कि जो राज्य में पार्टी को आगे लेकर चलती हैं, जो हमारी प्रदेश अध्यक्ष हैं उनके पास जाना और उन्हें शपथ ग्रहण के लिए आमंत्रित करना, यह पहला आमंत्रण है जो हम दे रहे हैं।”

शपथ से पहले ये बोले सुखविंदर सिंह सुक्खू 

बता दें कि मनोनीत मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शपथ ग्रहण से पहले कहा कि “पार्टी हमेशा बड़ी होती है। प्रतिभा सिंह प्रदेश अध्यक्ष हैं और हम सब एकजुट हैं।” इसके साथ ही जब प्रतिभा सिंह से शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने को लेकर सवाल किया तो उन्होंने साफ-साफ कहा कि वह क्यों नहीं जाएंगी। शपथ ग्रहण समारोह में वह जरूर शामिल होंगी।

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT