होम / Gujarat Election 2022: सौराष्ट्र में आज पीएम मोदी की ताबड़तोड़ जनसभाएं, अमित शाह भी करेंगे धुआंधार चुनाव प्रचार

Gujarat Election 2022: सौराष्ट्र में आज पीएम मोदी की ताबड़तोड़ जनसभाएं, अमित शाह भी करेंगे धुआंधार चुनाव प्रचार

Akanksha Gupta • LAST UPDATED : November 28, 2022, 9:45 am IST

Gujarat Assembly Election 2022: गुजरात विधानसभा चुनाव में बस कुछ ही दिन बचे हुए हैं। पहले चरण के चुनाव 1 दिसंबर को होने हैं। जिसे लेकर सभी राजनीतिक पार्टियां जोर-शोर से चुनाव प्रचार में जुटी हुई हैं। सभा पार्टियां चुनाव प्रचार के अंतिम दौर में अपनी पूरी ताकत झोंक रही हैं। 29 नवंबर को गुजरात चुनाव के पहले चरण का चुनाव प्रचार रूक जाएगा। जिसके चलते देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सौराष्ट्र में आज सोमवार को चार रैलियों को संबोधित करेंगे। इसके अलावा पार्टी उम्मीदवारों के पक्ष में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी आज धुआंधार प्रचार करेंगे।

आज सौराष्ट्र में पीएम मोदी की 4 रैलियां

आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सोमवार, 28 नवंबर को चुनाव प्रचार के चलते दोपहर में पालिताणा विधानसभा में विजय संकल्प रैली को संबोधित करेंगे। जिसके बाद वह अंजार में एक सभा को संबोधित करेंगे। जिसके बाद राजकोट और जामनगर में चुनावी जनसभाओं को संबोधित करेंगे।

अमित शाह भी करेंगे धुआंधार चुनाव प्रचार

बताते चलें कि पीएम मोदी के अलावा आज गुजरात में पार्टी के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी धुआंधार चुनाव प्रचार करेंगे। आज सोमवार को अमित शाह अहमदाबाद, भिलोडा, खेरालु और सावली में सभाओं को संबोधित करेंगे। बता दें कि गुजरात में दो चरण में चुनाव होंगे। पहले चरण के चुनाव 1 दिसंबर को होंगे और दूसरे चरण के चुनाव 5 दिसंबर को होंगे। जिसके बाद 8 को गुजरात चुनाव के नतीजे घोषित किए जाएंगे।

Also Read: दिल्ली: कार सवार ने साइकिल से जा रहे युवक को कुचला, गिरफ्तार

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Hair Oil: बालों को जड़ से मजबूत बनाते हैं ये तेल, इनके इस्तेमाल से फ्रीजी और रफ हेयर में आएगी जान -Indianews
शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी की पूजा के समय इस चमत्कारी स्तोत्र का जरूर पढ़ें पाठ, धन संबंधी परेशानी होगी दूर -Indianews
भारत के खिलाफ स्वीट प्वाइजन बन रहा चीन, PLA की पॉलिसी में ये बदलाव
पाकिस्तान में भारत का एक और दुश्मन की मौत, लश्कर-ए-इस्लाम का सरगना था हाजी अकबर अफरीदी
Lok Sabha Election 2024: चुनाव के नतीजों के लिए EVM या VVPAT में कौन ज्यादा सही? जानें जनता की राय- Indianews
230 KPH की टॉप स्पीड के साथ भारत में लॉन्च हुई BMW i5 M60 xDrive EV, देखें डिटेल्स- Indianews
Salman Khan फायरिंग केस में शूटरों को बंदूकें देने वाले 2 लोगों को मुंबई पुलिस ने किया गिरफ्तार -Indianews
ADVERTISEMENT