होम / एकनाथ शिंदे का उद्धव ठाकरे पर निशाना, बोले- अपनी पार्टी का विस्तार करना ही चाहिए

एकनाथ शिंदे का उद्धव ठाकरे पर निशाना, बोले- अपनी पार्टी का विस्तार करना ही चाहिए

Ashish Mishra • LAST UPDATED : January 26, 2023, 5:49 pm IST

 

महाराष्ट्र (Maharashtra Politics): महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने एक बयान दिया है। उन्होंने अपने बयान में उद्धव ठाकरे पर निशाना साधा है। बयान में कहा गया है कि हर किसी को अपनी पार्टी के विस्तार के लिए काम करना चाहिए। सीएम शिंदे का बयान ऐसे समय में आया है जब उद्धव ठाकरे गुरुवार को ठाणे के दौरे पर है। ठाणे एकनाथ शिंदे के दबदबे वाला इलाका माना जाता है। उद्धव ठाकरे शिवसेना के बंटवारे के बाद पहली बार ठाणे जा रहे हैं। सभी की निगाहें उद्धव ठाकरे दौरे पर टिकी हुई हैं।

उद्धव ठाकरे शिवसेना के बंटवारे के बाद पहली बार ठाणे जा रहे हैं। सभी की निगाहें उद्धव ठाकरे दौरे पर टिकी हुई हैं। उद्धव का यह दौरा इसलिए भी अहम माना जा रहा है क्योंकि वो एकनाथ शिंदे के गुरु आनंद दीघे की जयंती से एक दिन पहले जा रहे हैं। ठाणे में शिवाजी मैदान पर एक मेगा मेडिकल इवेंट का उद्घाटन करेगें और इसके बाद आनंद आश्रम के नजदीक टेमबी नाका पर आनंद दीघे की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे।

उद्धव ठाकरे के दौरे को सफल बनाने के लिए पार्टी ने झोंकी तकत

उद्धव ठाकरे के ठाणे दौरे को सफल बनाने के लिए उनकी पार्टी ने पूरी ताकत झोंक दी है। शहर के सभी इलाकों में उद्धव ठाकरे का स्वागत करने वाले बैनर लगे हुए हैं। आपको बता दें कि बीते साल शिवसेना दो गुटों में बंट गई थी। एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में कई विधायक शिवसेना के खिलाफ बगावत कर दी थी। जिसके चलते उद्धव सरकार गिर गई थी, बाद में एकनाथ शिंदे ने भाजपा के साथ गठबंधन करके महाराष्ट्र में सरकार बना ली थी।

एकनाथ शिंदे के प्रभाव वाला इलाका है ठाणे

मुंबई के ठाणे इलाके को एकनाथ शिंदे के प्रभाव वाला इलाका माना जाता है। अब बंटवारे के बाद उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना ठाणे में अपना राजनीतिक प्रभाव बढ़ाने की योजना पर काम कर रही है। उद्धव ठाकरे दौरे को भी शिवसेना की इसी रणनीति से जोड़कर देखा जा रहा है। अब उद्धव ठाकरे, सीएम एकनाथ शिंदे के इलाके में अपनी पकड़ बनाना चाहते हैं।

इसे भी पढ़े- https://www.indianews.in/politics/party-president-lalan-kumar-gave-information-jdu-will-not-participate-in-bharat-jodo-yatra/

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Hair Oil: बालों को जड़ से मजबूत बनाते हैं ये तेल, इनके इस्तेमाल से फ्रीजी और रफ हेयर में आएगी जान -Indianews
शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी की पूजा के समय इस चमत्कारी स्तोत्र का जरूर पढ़ें पाठ, धन संबंधी परेशानी होगी दूर -Indianews
भारत के खिलाफ स्वीट प्वाइजन बन रहा चीन, PLA की पॉलिसी में ये बदलाव
पाकिस्तान में भारत का एक और दुश्मन की मौत, लश्कर-ए-इस्लाम का सरगना था हाजी अकबर अफरीदी
Lok Sabha Election 2024: चुनाव के नतीजों के लिए EVM या VVPAT में कौन ज्यादा सही? जानें जनता की राय- Indianews
230 KPH की टॉप स्पीड के साथ भारत में लॉन्च हुई BMW i5 M60 xDrive EV, देखें डिटेल्स- Indianews
Salman Khan फायरिंग केस में शूटरों को बंदूकें देने वाले 2 लोगों को मुंबई पुलिस ने किया गिरफ्तार -Indianews
ADVERTISEMENT