होम / फिर दोहराएगी वही कहानी? 15 साल तक राज करने वाली शीला को AAP ने दी थी मात, क्या अब वही होगा BJP का हाल!

फिर दोहराएगी वही कहानी? 15 साल तक राज करने वाली शीला को AAP ने दी थी मात, क्या अब वही होगा BJP का हाल!

Akanksha Gupta • LAST UPDATED : December 7, 2022, 10:30 am IST

Delhi MCD Result: दिल्ली नगर निगम चुनाव के नतीजे जारी हैं। बस कुछ देर बार ही चुनाव के नतीजे सामने आ जाएंगे। लेकिन इससे पहले एग्जिट पोल के अनुसार आम आदमी पार्टी की जीत की संभावना दिखाई दी है। ऐसे में अगर चुनाव के नतीजे आप आम आदमी पार्टी के पक्ष में आए तो एक बार फिर से दिल्ली में वही कहानी होदराती हुई दिखाई देगी। जो साल पहले दोहराई गई थी।

आपको बता दें कि दिल्ली में शीला दीक्षित की सरकार साल 1998 से लेकर 2013 तक रही थी। 1998 से लेकर 2013 यानि की 15 साल तक कांग्रेस ने दिल्ली की सत्ता पर राज किया। लगातार 3 बार शीला दीक्षित दिल्ली की मुख्यमंत्री बनीं। मगर 15 साल बाद आम आदमी पार्टी चुनावी मैदान में उतरी और शीला दीक्षित को कड़ी टक्कर देते हुए उन्हें कड़ी हार का स्वाद चखाया। 2013 के चुनाव में शीला दीक्षित सहित कांग्रेस के कई नेताओं को हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में अब अगर AAP एमसीडी चुनाव में बीजेपी को हराती है तो ठीक शीला दीक्षित की तरह ही वह भाजपा पर ब्रेक लगा देगी।

दिल्ली में फिर दोहराएगी वही कहानी?

जानकारी दे दें कि MCD पर बीजेपी 15 साल से अपना कब्जा जमाए हुए है। अब एग्जिट पोल के मुताबिक आम आदमी पार्टी दिल्ली में जीत दर्ज करा सकती है। मगर रूझानों के मुताबिक दोनों पार्टियों में कांटे की टक्कर बरकरार है। कभी बीजेपी तो कभी भाजपा आगे दिखाई दे रही है। ऐसे में एग्जिट पोल गलत साबित होता हुआ नजर आ रहा है।

सभी वार्डों पर चुनाव लड़ रही है AAP-BJP

जानकारी दे दें कि दिल्ली नगर निगम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी और आम आदमी पार्टी ने सभी 250 वार्डों में अपने कैंडिडेट उतारे हैं। वहीं कांग्रेस ने अपने उम्‍मीदवार 247 वार्डों में खड़े किए हैं। BSP ने 132, NCP ने 26, JDU ने 22 वहीं AIMIM ने अपने 15 प्रत्याशियों को चुनावी मैदान में उतारा है।

Also Read: रुझानों में फेल सारे एग्जिट पोल! कभी AAP तो कभी BJP आगे, चुनाव आयोग के आंकड़े बिल्कुल अलग

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT