होम / Weather Update 12 May 2022 : तूफान 'असानी' पड़ रहा कमजोर, दिल्ली में कल से हीटवेव का कहर जारी

Weather Update 12 May 2022 : तूफान 'असानी' पड़ रहा कमजोर, दिल्ली में कल से हीटवेव का कहर जारी

India News Desk • LAST UPDATED : May 12, 2022, 3:45 pm IST

संबंधित खबरें

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली:
Weather Update:
पूरे उत्तर भारत में एक बार फिर से तापमान बढ़ने लगा है। राजधानी दिल्ली में कल 13 मई शुक्रवार से अगले तीन दिनों तक हीटवेव का कहर जारी रहेगा। मौसम विभाग अनुसार राजधानी दिल्ली में आज का न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जबकि अधिकतम तापमान 43 डिग्री है। वहीं शुक्रवार से अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की आशंका जताई जा रही है। उधर चक्रवाती तूफान ‘असानी’ आंध्र प्रदेश के मछलीपट्टनम और नरसापुरम के बीच कमजोर होकर गहरे दबाव में तब्दील हो गया है।

इन राज्यों में हीटवेव 

Weather Update 12 May 2022 : तूफान 'असानी' पड़ रहा कमजोर, दिल्ली में कल से हीटवेव का कहर जारी

राजस्थान में आज 12 मई से 14 मई तक हीटवेव का कहर रहेगा। इसके अलावा, मध्य प्रदेश के कई इलाकों में 11 मई से हीटवेव पड़ने लगी है, जोकि 15 मई तक जारी रहेगी। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 14 और 15 मई को हीटवेव कहर बरपाने वाली है। राजस्थान के पश्चिमी भाग में लगभग सभी स्थानों पर अधिकतम तापमान 45-46 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राज्य के अधिकतर भागों में लू का दौर जारी है।

ये भी पढ़ें : तूफान ”असानी” के दौरान आंध्र प्रदेश के सुन्नापल्ली तट में आया ‘सोने का रथ’, इंटेलिजेंस तक पहुंची सूचना

ओड़िशा और पश्चिम बंगाल के कई हिस्सों में बारिश

Weather Update 12 May 2022 : तूफान 'असानी' पड़ रहा कमजोर, दिल्ली में कल से हीटवेव का कहर जारी

  • मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि चक्रवात असानी के आज से कमजोर पड़ने की संभावना है। इसे उत्तरी आंध्र प्रदेश के तटों से पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी में समा जाने की संभावना है। इस दौरान चक्रवात के कारण ओड़िशा और पश्चिम बंगाल के कई हिस्सों में भारी बारिश होने की आशंका जताई जा रही है।
  • राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एसडीएमए) के निदेशक बी आर आंबेडकर ने एक विज्ञप्ति में कहा कि तटीय आंध्र प्रदेश के जिलों में अलग-अलग स्थानों पर मध्यम से भारी वर्षा होगी और 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। उन्होंने कहा कि लोगों को सतर्क रहना चाहिए और मछुआरों को समुद्र में नहीं जाना चाहिए क्योंकि बंगाल की खाड़ी में मौसम प्रतिकूल रहेगा।

ये भी पढ़ें : जानिए क्यों किया जाता है तूफानों का नामकरण ?

आने वाले 24 घंटों के दौरान मौसमी हलचल

  • अगले 24 घंटों के दौरान, तटीय आंध्र प्रदेश, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, पूर्वोत्तर भारत, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और केरल में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। पश्चिम बंगाल, पूर्वी बिहार और दक्षिण कर्नाटक में एक या दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।
  • ओडिशा, पश्चिमी हिमालय, झारखंड, कोंकण और गोवा, तेलंगाना और लक्षद्वीप में हल्की बारिश के साथ एक या दो स्थानों पर मध्यम बारिश हो सकती है। मराठवाड़ा, दक्षिण छत्तीसगढ़ और विदर्भ के अलग-अलग हिस्सों में हल्की बारिश संभव है। राजस्थान के अधिकांश हिस्सों, पश्चिम मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों, गुजरात, विदर्भ, उत्तरी मध्य महाराष्ट्र और हरियाणा, दिल्ली और पूर्वी मध्य प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में लू की स्थिति संभव है।

हमें Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे !

ये भी पढ़ें : Weather North India दिल्ली व हरियाणा में फिर भीषण गर्मी, कल से आसपास के राज्यों में भी लू का अनुमान

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

लेटेस्ट खबरें

Raghav Magunta: कौन हैं राघव मगुंटा? केजरीवाल ने जिनके नाम का कोर्ट में किया जिक्र
RR vs DC, IPL 2024: राजस्थान ने दिल्ली कैपिटल्स को 12 रनों से दी पटखनी, दिल्ली के बल्लेबाज रहे फेल
Mukhtar Ansari Death: मुख्तार अंसारी को हत्या की आशंका थी! भोजन में जहर देने का लगाया था आरोप
Arvind Kejriwal: यौन उत्पीड़न मामले में LG का केजरीवाल पर बड़ा आरोप, CM ने रोका थी आरोपी की फाइल
Mukhtar Ansari Death: मुख्तार अंसारी के चाचा रहे उपराष्ट्रपति, जानिए हिस्ट्रीशीटर के परिवार की पूरी कहानी
Mukhtar Ansari Death: मुख्तार अंसारी को 32 साल बाद हुई थी पहली सजा, जानें माफिया से राजनेता बनने की कहानी
Mukhtar Ansari Death: माफिया मुख्तार अंसारी की इलाज के दौरान मौत, तबीयत खराब होने पर लाया गया था मेडिकल कॉलेज
ADVERTISEMENT