होम / उत्तर भारत के कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, दिल्ली में येलो अलर्ट

उत्तर भारत के कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, दिल्ली में येलो अलर्ट

Vir Singh • LAST UPDATED : July 20, 2022, 1:05 pm IST

संबंधित खबरें

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली:
उत्तर भारत के पहाड़ी राज्य उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश व जम्मू-कश्मीर समेत देश के ज्यादातर राज्यों में मूसलाधार बारिश का सिलसिला लगातार जारी है, जिससे कई जगह आम जनजीवन बुरी तरह बाधित है। मौसम विभाग के अनुसार अभी भी बारिश व बाढ़ से राहत मिलने के आसार नहीं हैं। उत्तर भारत के कई राज्यों में बारिश की चेतावनी और देश की राजधानी दिल्ली में आज बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

उत्तराखंड : बद्रीनाथ हाईवे पर हादसा, दस मजदूर दबे, रेड अलर्ट

उत्तराखंड में बद्रीनाथ हाईवे पर आज सुबह करीब नौ बजे एक हादसा हो गया जिसमें दस मजदूर दब गए। आठ मजदूरों को निकाल लिया गया है और दो के लिए बचाव अभियान जारी है। दरअसल एक निमार्णाधीन पुल गिर गया जिसके कारण उसके मलबे व सैटरिंग के सामान के नीचे मजदूर दब गए। रुद्रप्रयाग से श्रीनगर की ओर नरकोटा के पास यह हादसा हुआ। आठ मजदूरों को निकालने के बाद अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मौसम विभाग ने आज राज्य के कई जिलों के लिए भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। एहतियातन राज्य में स्कूल-कॉलेज बंद करने के आदेश दिए गए हैं।

हिमाचल : राज्य के 7 जिलों में अलर्ट, 23 जुलाई तक मौसम ऐसा ही रहने के आसार

हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, केरल, कर्नाटक, व गोवा में भी आज भारी बारिश होने की संभावना है। हिमाचल प्रदेश के सात जिलों कांगड़ा, सिरमौर, सोलन, मंडी, हमीरपुर, ऊना और बिलासपुर में मौसम विभाग ने भारी बारिश का आरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान आंधी व बिजली गिरने की भी संभावना है। राज्य के अन्य जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी है। 23 जुलाई तक हिमाचल में मौसम ऐसा ही रहने के आसार हैं।

पंजाब : राज्य के इन जिलों में आज और कल भारी बारिश की चेतावनी

पंजाब के कई हिस्सों में आज भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मानसून सक्रिय होना इसकी वजह है। कल यानी गुरुवार को भी राज्य में भारी बारिश का अनुमान है। कपूरथला, अमृतसर, गुरदासपुर, मोहाली, पठानकोट, तरनतारन, होशियारपुर, रूपनगर, जालंधर, लुधियाना, और फतेहगढ़ साहिब में भारी वर्षा होने का अनुमान है।

दिल्ली : अक्षीय रेखा के दिल्ली के पास से गुजरने की संभावना, येलो अलर्ट जारी

दिल्ली में आज पूरा दिन बादल छाए रहेंगे। इस बीच मानसून की अक्षीय रेखा के यहां के पास से गुजरने की संभावना है। इसके मद्देनजर कहीं हल्की तो कहीं मध्यम स्तर की बारिश होने का अनुमान है। मौसम विभाग ने इसको लेकर येलो अलर्ट भी कर जारी किया है।

उत्तर प्रदेश : राज्य के कई जिलों में आरेंज अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में अगले चार दिन में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी है। इसको लेकर विभाग ने कुछ जिलों के लिए आरेंज अलर्ट भी जारी किया है। कल प्रदेश के के अलग-अलग इलाकों में गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।22 से 23 जुलाई तक अलग-अलग जिलों में भारी बारिश की संभावना है।

ये भी पढ़े : कामनवेल्थ गेम्स में बिना किसी तनाव जी भरकर खेलें भारतीय खिलाड़ी : प्रधानमंत्री

ये भी पढ़े : रोजमर्रा की 14 चीजों पर नहीं लगेगा जीएसटी : वित्त मंत्री

ये भी पढ़े : हरियाणा के सोनीपत में बड़ा सड़क हादसा, 4 लोगों की मौत

हमें Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे !

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

 

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Nissan Magnite: 7 लाख से कम बजट में ये है जबरदस्त SUV, इसमें मिलते हैं ये शानदार फीचर्स- Indianews
Tobol Secret Weapon: क्या है टोबोल? कई विमानों को प्रभावित करने वाला रूस का गुप्त हथियार – India News
India Post Recruitment 2024: 10वीं पास पर डाक विभाग में निकली भर्ती, 60 हजार से ज्यादा मिलेगी सैलरी- Indianews
Andhra Student Dies: किर्गिस्तान में आंध्र प्रदेश के 20 वर्षीय मेडिकल छात्र की मौत, झरने में फंसने की वजह से हुई घटना – India News
Sarkari Naukri without Exam: बिना परीक्षा दिए मिलेगी सरकारी नौकरी, जानें कौन से हैं ऑप्शन- Indianews
Mumbai Airport: करोड़ों के हीरे नूडल्स में मिले, मुंबई एयरपोर्ट पर यात्री गिरफ्तार – India News
Lok Sabha Election: पीएम मोदी के पसमांदा पर दिये बयान पर मुस्लिमों ने कही यह बड़ी बात, जानें क्या बोले
ADVERTISEMENT