होम / उत्तर भारत के ज्यादातर इलाकों में झमाझम बारिश, पहाड़ों में भारी बारिश का अलर्ट

उत्तर भारत के ज्यादातर इलाकों में झमाझम बारिश, पहाड़ों में भारी बारिश का अलर्ट

Vir Singh • LAST UPDATED : June 16, 2022, 11:10 am IST

संबंधित खबरें

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली, Weather Today Update: देश की राजधानी दिल्ली व एनसीआर और उत्तर भारत के हरियाणा व पंजाब सहित अधिकतर राज्यों में हुई बारिश ने लोगों को भीषण गर्मी से राहत दिलाई है। दिल्ली के कई इलाकों में कल देर रात झमाझम बारिश के साथ तेज हवाएं चर्लीं। चंडीगढ़ में भी कल शाम को जोरदार बारिश हुई जिससे चिलचिलाती गर्मी से लोगों की काफी राहत मिली है। दक्षिण भारत में मानसून के कारण बारिश हो रही है।

नॉर्थ इंडिया में यह प्री-मानसून की बारिश, पांच दिन का अलर्ट

नॉर्थ इंडिया यानी उत्तर भारत के कुछ राज्यों में प्री-मानसून की बारिश हुई है। जल्द देश के सभी राज्यों में मानसून के दस्तक देने की संभावना है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार अगले पांच दिन तक पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, यूपी व उत्तराखंड सहित उत्तर भारत के कई राज्यों में तेज बारिश का अनुमान है। कल देर शाम पंजाब में आंधी व बारिश हुई है। रविवार तक राज्य में मौसम सुहावना रहने का अनुमान है। आज भी राज्य के कई हिस्सों में बारिश होगी।

दिल्ली में आज ऐसा रहेगा मौसम, चार दिन तक येलो अलर्ट जारी

दिल्ली में आज पूरा दिन बादल रहने व हल्की से मध्यम स्तर की बारिश का अनुमान है। इस दौरान 30 से 40 किमी प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलेंगी। अधिकतम तापमान 39 डिग्री रह सकता है। अगले चार दिन तक दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में मध्यम से हल्की वर्षा का आईएमडी ने येलो अलर्ट जारी किया है ।

हिमाचल में भारी बारिश अलर्ट, जम्मू-कश्मीर में प्री-मानसून

हिमाचल प्रदेश में भी भारी वर्षा की चेतावनी दी गई है। अगले तीन दिन तक मौसम के ऐसा ही बने रहने की संभावना है। मौसम विभाग का कहना है कि राज्य के कांगड़ा और मंडी जिल् में ओलावृष्टि हो सकती है। वहीं प्रदेश के अन्य हिस्सों में तेज हवाओं के साथ बिजली गिर सकती है। राजधानी शिमला सहित धर्मशाला, कल्पा व भुंतर में बारिश होने से प्रचंड गर्मी से राहत मिली थी। जम्मू में आज से प्री मानसून वर्षा होने का अनुमान है। हल्की बारिश व धूल भरी आंधी के भी आसार हैं। महीने के अंत में मानसून दस्तक दे देगा।

उत्तराखंड के इन जिलों में येलो अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज व कल उत्तराखंड की राजधानी देहरादून, बागेश्वर पिथौरागढ़ और नैनीताल में कई जगह भारी वर्षा हो सकती है। विभाग ने बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। अन्य जिलों में हल्की से मध्यम वर्षा व मैदानी क्षेत्रों में अंधड़ आ सकता है।

ये भी पढ़ें : पेट्रोलियम मंत्रालय ने स्वीकारी कई राज्यों में पेट्रोल-डीजल की कमी की बात
हमें Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे !
Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

Tags:

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Israeli Assault: अमेरिका अभी भी करता है राफा ऑपरेशन का विरोध, एंटनी ब्लिंकन ने नेतन्याहू से कहा -India News
India Maldives Tension: बॉयकॉट कैंपेन से खफा हैं मालदीव के लोग, माले में भारतीयों से भिड़े स्थानीय -India News
Russia Ukraine War: यूक्रेन पर रूस ने किया मिसाइल हमला, हैरी पॉटर महल को किया तबाह -India News
Russia Ukraine War: यूक्रेन युद्ध में रूस ने किया वैश्विक रासायनिक हथियार प्रतिबंध का उल्लंघन, अमेरिका ने लगाया बड़ा आरोप -India News
LS polls: चुनाव आयोग ने तेलंगाना में लिया बड़ा फैसला, हीटवेव को देखते हुए बढ़ाया मतदान का समय -India News
Water on Moon: चांद पर छिपा है अथाह पानी, ISRO ने किया बड़ा खुलासा-Indianews
Brazil Rainfall: ब्राजील में बारिश ने बरपाया कहर, 10 लोगों की मौत, 21 लापता -India News
ADVERTISEMENT