होम / Weather North India Shivering अभी जारी रहेगी शीतलहर, इस मौसम में पहली बार दिल्ली में तापमान 3.2 डिग्री पहुंचा

Weather North India Shivering अभी जारी रहेगी शीतलहर, इस मौसम में पहली बार दिल्ली में तापमान 3.2 डिग्री पहुंचा

Vir Singh • LAST UPDATED : December 21, 2021, 8:24 am IST

संबंधित खबरें

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली:

दिल्ली में कड़ाके की ठंड पड़ रही है और मौसम विभाग ने कहा है कि आज रात भी शीत लहर जारी रहेगी। विभाग के अनुसार इस मौसम में पहली बार दिल्ली में न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं अधिकतम तापमान समान्य से एक डिग्री कम 21 डिग्री था। इसके अलावा कल सप्ताह का पहला दिन दिल्ली-एनसीआर में शीत लहर के साथ शुरू हुआ। सफदरजंग मौसम मानक केंद्र पर न्यूनतम तापमान सामान्य से 4.8 डिग्री कम रिकॉर्ड किया गया। विभाग ने कहा है कि North India में अभी शीतलहर जारी रहेगी।

रविवार तक 8 डिग्री तक पहुंच सकता है न्यूनतम तापमान (Weather North India Shivering)

मंगलवार के बाद से न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होनी शुरू होगी और रविवार तक न्यूनतम तापमान 8 डिग्री तक पहुंच जाएगा। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार से दो पश्चिमी विक्षोभ और उत्तर पश्चिमी हवाओं की गति धीमी होने से न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होनी शुरू होगी। मौसम विभाग न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस तक गिरने पर शीत लहर की घोषणा करता है।विभाग ने कहा है कि अभी शीतलहर जारी रहेगी।

जानिए हरियाणा, पंजाब व चंडीगढ़ की स्थिति (Weather North India Shivering)

मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा, पंजाब व चंडीगढ़ क अलावा राजस्थान के कई शहरों में न्यूनतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस से भी कम दर्ज किया गया। इन राज्यों के कुछ हिस्सों में रविवार की तरह सोमवार को भी कड़ाके की ठंड जारी रही। राजस्थान में सीकर जिले के फतेहपुर में लगातार चौथे दिन तापमान माइनस में रहा। यहां सोमवार को तापमान माइनस 5.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पंजाब में अमृतसर और हरियाणा में हिसार सबसे ठंडा (Weather North India Shivering)

पंजाब में अमृतसर सबसे ठंडा रहा। यहां न्यूनतम तापमान 0.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हरियाणा के 22 जिलों में सबसे ठंडा हिसार रहा। इस शहर में यूनतम तापमान 0.2 डिग्री और नारनौल में 1.3 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। रात्रि के समय दर्ज किए हवा के तापमान और धरती के तापमान में भी काफी अंतर मिल रहा है।

केदारनाथ में तापमान शून्य से नीचे (Weather North India Shivering)

उत्तराखंड भी बर्फीली हवाओं के चलते कंपकपा रहा है। ऊपरी हिमालय के क्षेत्रों में कई जगह नेचुरल जलस्रोत जम गए हैं। इस बीच केदारनाथ और औली में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे दर्ज किया गया, जबकि देहरादून व टिहरी आदि शहरों में पारा सामान्य से तीन से पांच डिग्री कम है। मसूरी और नैनीताल भी ठंडी हवाओं की चपेट में हैं।

(Weather North India Shivering)

Read More : Weather North India Cold Update जम्मू में 14 साल बाद सर्वाधिक ठंड

Read More : Weather North India Update कश्मीर से राजस्थान तक बढ़ी कंपकंपी, शीतलहर का अलर्ट जारी

Connect With Us : Twitter Facebook

 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Aaj Ka Panchang: 27 अप्रैल 2024 का पंचांग, जानें आज का शुभ और अशुभ मुहूर्त- indianews
US Elections 2024: चीन कर रहा आगामी अमेरिकी चुनाव में हस्तक्षेप करने का प्रयास, बीजिंग में एंटनी ब्लिंकन का दावा -India News
US TikTok Ban: टिकटॉक के जनरल काउंसल छोड़ेंगे पद, अमेरिकी कानून से लड़ने पर करेंगे ध्यान केंद्रित -India News
Shahnawaz Hussain: पिछड़े वर्ग में मुस्लिमों को जानबूझकर शामिल किया गया, बीजेपी नेता शाहनवाज हुसैन का दावा -India News
Jairam Ramesh: ‘कांग्रेस वीवीपैट के अधिक से अधिक उपयोग पर अभियान जारी रखेगी’, जयराम रमेश ने ट्वीट कर दी जानकारी -India News
Aaj Ka Rashifal: मेष, वृषभ और मिथुन राशियों के लिए आज का दिन लाभकारी, मिलेगी बड़ी खुशखबरी- Indianews
Lok Sabha Election: राजस्थान में दूसरे चरण में 64.6% मतदान दर्ज, बाड़मेर में सबसे अधिक 74.25% वोटिंग- Indianews
ADVERTISEMENT