होम / Weather Fog दिल्ली-एनसीआर में अलसुबह रहा घना कोहरा

Weather Fog दिल्ली-एनसीआर में अलसुबह रहा घना कोहरा

Vir Singh • LAST UPDATED : January 11, 2022, 1:37 pm IST

संबंधित खबरें

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली:

Weather Fog देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर में अलसुबह घना कोहरा छाया रहा जिसके कारण ठंड बढ़ गई है। पहले ही बारिश व पहाड़ी इलाकों में हुई भारी बर्फबारी के कारण ठंड बढ़ी है और अब कोहरे ने इसमें और इजाफा कर दिया है। हालांकि सुबह करीब आठ बजे के बाद मौसम साफ हो गया। उत्तर प्रदेश के भी कई इलाको में कोहरा छाया रहा।

आज राजधानी में ऐसा रहेगा तापमान, कुछ राज्यों में बारिश का आरेंज अलर्ट (Weather Fog)

मौसम विभाग के अनुसार आज दिल्ली में न्यूनतम तापमान सात डिग्री और अधिकतम तापमान 19 डिग्री रहने का अनुमान है। वहीं मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में न्यूनतम छह डिग्री और अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस तक जाने की उम्मीद है। पश्चिमी विक्षोभ के चलते देश के पूर्वी हिस्से ओडिशा, झारखंड, बंगाल और बिहार में आज जमकर बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने येलो और आरेंज अलर्ट भी जारी किया है।

यूपी के इन जिलों में रहा सबसे ज्यादा कोहरा (Weather Fog)

मौसम विभाग के अनुसार यूपी के वाराणसी, गाजीपुर, चंदौली, और आसपास के इलाकों में भी आज घना कोहरा छाया रहा। कई जगह अब भी कोहरा है। राजधानी लखनऊ के अलावा फरुर्खाबाद, कन्नौज, प्रयागराज, प्रतापगढ़, चंदौली, संत रविदास नगर जौनपुर, सुल्तानपुर, हाथरस उन्नाव, बाराबंकी, फिरोजाबाद, रायबरेली, अमेठी, अयोध्या, अंबेडकरनगर, , कासगंज, एटा, आगरा, इटावा, औरैया, मैनपुरी, और आसपास के जिले कोहरे से सर्वाधित प्रभावित रहे।

Also Read : Weather India Update जम्मू-कश्मीर, शिमला, मनाली व उत्तराखंड से लेकर सिक्किम तक भारी बर्फबारी

Also Read : Snowfall on Mata Vaishno Devi Darbar बैटरी कार और हेलीकॉप्टर सेवाएं निलंबित, शीतलहर की चपेट में उत्तरी भारत

Connect With Us: Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Rajasthan: तकनीकी खराबी के कारण भारतीय वायुसेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, जैसलमेर में हुई आपातकाल लैंडिंग-Indianews
कुत्ते से तुलना किए जाने पर Aayush Sharma के छलके आसुं, डेब्यू के बाद का किस्सा किया शेयर – Indianews
IPL 2024: SRH vs RCB के बीच खेला जाएगा मुकाबला, यहां देखें Pitch और Weather Report
History of Mangalsutra in India: भारतीय राजनीति में मंगलसूत्र पर घमासान, जानिए क्या है सुहाग के इस निशानी का इतिहास- indianews
Arvind Kejriwal: दिल्ली में लोकसभा चुनाव से पहले सुनीता केजरीवाल करेंगी रोड शो,आप ने दी जानकारी-Indianews
Telangana: तेलंगाना में हुआ बड़ा सड़क हादसा, 6 बच्चों की गई जान-Indianews
Lok Sabha Election: अखिलेश यादव आज कन्नौज से दाखिल करेंगे नामांकन, बीजेपी सांसद सुब्रत पाठक ने कसा तंज
ADVERTISEMENT