होम / Weather Cold Late Night Update कश्मीर में कड़ी ठंड का दौर ‘चिल्लई कलां’ शुरू

Weather Cold Late Night Update कश्मीर में कड़ी ठंड का दौर ‘चिल्लई कलां’ शुरू

Vir Singh • LAST UPDATED : December 21, 2021, 11:04 pm IST

संबंधित खबरें

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली/चंडीगढ़:

Weather Cold Late Night Update उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में विशेषकर सुबह और शाम के समय शीतलहर का दौर जारी है। वहीं पहाड़ों पर बर्फबारी जारी है। इस बीच मंगलवार से जम्मू-कश्मीर में 40 दिन तक चलने वाला कड़ी ठंड का दौर चिल्लई कलां भी शुरू हो गया है। इस दौरान बर्फबारी काफी बढ़ जाती है। चिल्लई कलां की शुरुआत के साथ ही श्रीनगर की मशहूर डल झील भी जमनी शुरू हो गई है।

Read More : Weather North India Update कश्मीर से राजस्थान तक बढ़ी कंपकंपी, शीतलहर का अलर्ट जारी

श्रीनगर में सीजन का सबसे कम तापमान (Weather Cold Late Night Update)

मौसम विभाग ने बताया कि श्रीनगर में सोमवार रात तापमान 2.8 डिग्री सेल्सियस पर था, जो रविवार के 5.8 डिग्री से 3 डिग्री कम है। यहां 18 दिसंबर को माइनस 6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था, जो इस सीजन में सबसे कम है। चिल्लई कलां के बाद घाटी में जनवरी के आखिर तक तापमान ज्यादातर माइनस में ही रहता है।

राजस्थान में सर्दी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड (Weather Cold Late Night Update)

राजस्थान में कई जगह पाला पड़ने के कारण तापमान शून्य से नीचे आ गया है। चित्तौड़गढ़ में कई साल बाद दिसंबर में तापमान 5 डिग्री से कम हुआ है। इस बार सर्दी ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए है। मौसम विभाग ने जिले में पाला पड़ने का अलर्ट जारी किया है।

Read More : Weather North India Cold Update जम्मू में 14 साल बाद सर्वाधिक ठंड

जानिए यूपी और बिहार का हाल (Weather Cold Late Night Update)

उत्तर प्रदेश में सोमवार के मुकाबले मंगलवार को ठंड कुछ कम रही। हवा की रफ्तार भी कम हुई है। इसके बावजूद पूरा उत्तर भारत कोल्ड वेव की चपेट में है। मंगलवार को मेरठ सबसे ठंडा शहर रहा। यहां का तापमान 2.8 तक पहुंच गया। बिहार में मौसम विभाग ने पटना, गया और नालंदा सहित राज्य के करीब 14 जिलों में आने वाले 48 घंटे में शीतलहर को लेकर अलर्ट जारी किया है।

Read More : Weather North India Shivering अभी जारी रहेगी शीतलहर, इस मौसम में पहली बार दिल्ली में तापमान 3.2 डिग्री पहुंचा

Connect With Us : Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT