होम / महिलाओं को नीचा दिखाने वाले रोल निभाने से शबाना व दिव्या का इनकार

महिलाओं को नीचा दिखाने वाले रोल निभाने से शबाना व दिव्या का इनकार

Vir Singh • LAST UPDATED : October 15, 2022, 12:51 pm IST

संबंधित खबरें

इंडिया न्यूज, We Women Want episode : वी वीमेन वांट शो में इस हफ्ते हमारे मंच पर बॉलीवुड अभिनेत्री शबाना आजमी (Shabana Azmi) और दिव्या दत्ता (Divya Dutta) पहुंचीं। न्यूज-एक्स की सीनियर एक्जीक्यूटिव एडिटर प्रिया सहगल से दोनों अभिनेत्रियों की बातचीत हुई। दोनों अभिनेत्रियों ने हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘शीर कोरमा’ में रोल अदा किया है। इस फिल्म में non binary relationships के बारे में बताया गया है।

‘शीर कोरमा’ फिल्म को मिला है सम्मान

कुछ समय पहले ‘शीर कोरमा’ फिल्म को एनसीआर में आयोजित येलो स्टोन फिल्म फेस्टिवल में सम्मानित भी किया गया है। बता दें कि येलो स्टोन एक ऐसा मंच है जो अपरंपरागत सिनेमा और गुणवत्ता वाले फिल्म निमार्ताओं को मान्यता प्रदान करता है। शबाना व दिव्या दोनों को उनकी विशिष्ट, अक्सर अपरंपरागत महिला चरित्र-भूमिकाओं के लिए जाना जाता है।

हिजाब विवाद के बारे में भी बात की

हिजाब विवाद पर भी हुई चर्चा दोनों अभिनेत्रियों ने प्रिया सहगल से कहा कि किस तरह जेंडर मुद्दों और महिलाओं की भूमिकाओं को पर्दे पर देखा जाता है। उन्होंने कहा कि वे ऐसी भूमिका कभी नहीं करेंगी जो महिलाओं को नीचा दिखाए। अभिनेत्रियों ने मंच पर हाल के हिजाब विवाद के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा कि जहां ईरान में महिलाएं अपने हिजाब जला रही हैं, वहीं भारत में कुछ हिजाब पहनने के अधिकार के लिए भी लड़ रही हैं।

शबाना ने कोविड के दौरान लिखे दोहे को उद्धृत किया

शबाना ने कोविड के दौरान लिखे गए एक दोहे को भी उद्धृत किया। ‘दो दिन में मास्क पहनकर थक गया, जो कहता है कि औरत को पर्दे में रहना है’। वहीं दिव्या दत्ता ने महिलाओं के आॅब्जेक्टिफिकेशन और ओटीटी प्लेटफॉर्म के उदय के खिलाफ बात की।

यहां देखें, हर शनिवार वी वीमेन वांट के ताजा एपिसोड

न्यूजएक्स पर हर शनिवार शाम 7:30 बजे वी वीमेन वांट के ताजा एपिसोड देखें। कार्यक्रम को प्रमुख ओटीटी प्लेटफॉर्म- डेलीहंट, जी5, एमएक्स प्लेयर, शेमारूमी, वाचो, मजालो, जियो टीवी, टाटा प्ले और पेटीएम लाइवस्ट्रीम पर भी लाइव स्ट्रीम किया जाएगा।

ये भी पढ़ें : We Women Want: व्यायाम के लिए जितना समय मिले, जरूर करें

ये भी पढ़ें : We Women Want 5th Episode: जानिए एपिसोड में कितनी मददगार है आईवीएफ

यह भी पढ़ें : ‘We Women Want’ Shakti Awards’-2022 कॉन्क्लेव कार्यक्रम में महिलाओं को किया सम्मानित

यह भी पढ़ें : We Women Want : महिलाओं ने बताया कैसे हैं वे पुरुषों की तुलना में बेहतर प्रबंधक

Connect With Us : Twitter, Facebook

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

China: छात्र बिल्लियों के साथ करता था दुर्व्यवहार, विश्वविद्यालय ने लिया ऐसा फैसला कि सुन हो जाएंगे हैरान- Indianews
Canada Burning Train: कनाडा में दौड़ी द बर्निंग ट्रेन, वायरल हुआ भयावह वीडियो – India News
Lok Sabha Election: अगर कांग्रेस जीती तो लाएगी शरिया कानून…, सीएम योगी आदित्यनाथ का बड़ा आरोप- Indianews
Heatwave Alert: पूर्वी भारत में हीटवेव रहेगी जारी! यहाँ देखिए आईएमडी की रिपोर्ट – India News
Lok Sabha Election 2024: अमेठी सीट पर वापसी की योजना बना रहे हैं राहुल गांधी? निवास को दिया गया नया स्वरूप-Indianews
CSK VS LSG : चेन्नई में चला गायकवाड़ का बल्ला, लखनऊ के सामने रखा 211 रन का लक्ष्य-Indianews
Arti Singh ने अपने होने वाले दुल्हे के नाम की लगाई मेहंदी, पर्पल आउटफिट लुक की तस्वीरें आई सामने -Indianews
ADVERTISEMENT