होम / विजन: 2046 से पहले ओलंपिक खेल दिल्ली में कराएंगे: मनीष सिसोदिया

विजन: 2046 से पहले ओलंपिक खेल दिल्ली में कराएंगे: मनीष सिसोदिया

Mukta • LAST UPDATED : September 4, 2021, 9:56 am IST

संबंधित खबरें

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली:
दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने विजन दिखाया कि दिल्ली सरकार देश की आजादी की 100वीं वर्षगांठ से पहले यहां ओलंपिक खेलों का आयोजन करेगी। सिसोदिया ने यह टिप्पणी शुक्रवार को दिल्ली खेल विश्वविद्यालय के प्रबंधन बोर्ड की बैठक में की। यह पहली बैठक थी। उन्होंने कहा कि दिल्ली खेल विश्वविद्यालय खेलों के लिए ऐसा माहौल बनाएगा कि देश का हर व्यक्ति खेल को शिक्षा का क्षेत्र मानेगा। हमारा विजन देश की आजादी के 100वें वर्ष में जाने से पहले दिल्ली में ओलंपिक खेलों का आयोजन करना है और दिल्ली खेल विश्वविद्यालय इस विजन को पूरा करने में अहम भूमिका निभाएगा।
सिसोदिया ने कहा कि इस विश्वविद्यालय को शुरू करने का हमारा उद्देश्य खेलों को शिक्षा का दर्जा देना है। हमारे खिलाड़ी बहुत मेहनत करते हैं, लेकिन खेल में उनकी मेहनत को पढ़ाई के सामने शून्य माना जाता है। हमारे देश में कोई भी स्कूल या विश्वविद्यालय खेल को शिक्षा नहीं मानता है, लेकिन इस विश्वविद्यालय में ऐसा नहीं होगा। डीएसयू में खिलाड़ियों का खेल उनकी शिक्षा होगी। डीएसयू पूरे भारत में ऐसा माहौल बनाएगा कि हर व्यक्ति कह सके कि खेलना भी एक तरह की पढ़ाई है।

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT