होम / Vaishno Devi Temple Accident माता के दरबार में सीआरपीएफ की करतूत ने ली 12 लोगों की जान, चश्मदीद आया सामने

Vaishno Devi Temple Accident माता के दरबार में सीआरपीएफ की करतूत ने ली 12 लोगों की जान, चश्मदीद आया सामने

Rakesh Banwal • LAST UPDATED : January 1, 2022, 4:58 pm IST

संबंधित खबरें

इंडिया न्यूज़, जम्मू/कटरा ।

Vaishno Devi Temple Accident जम्मू कश्मीर स्थित माता वैष्णो देवी भवन पर हुए हादसे के बाद पूरा देश स्तब्ध है। लोग यह नहीं समझ पा रहे हैं कि आखिर यह हादसा हुआ तो हुआ कैसे। कौन लोग हादसे में हुई 12 मौतों के जिम्मेदार हैं। बता दें कि श्रद्धालु नए साल को यादगार बनाने के लिए माता के दर्शनों के लिए वैष्णो दरबार पहुंचे थे। 31 दिसंबर की रात उन 12 परिवारों के लिए ऐसी रात बन गई कि वह लोग जिंदगी भर भी इस रात को नहीं भूल सकते। इस हादसे में मरने वाले अधिकतर लोग हरियाणा, पंजाब और दिल्ली के रहने वाले बताए जा रहे हैं जबकि एक युवक जम्मू कश्मीर के राजौरी का है। इस हादसे में करीब दो दर्जन लोग घायल भी हुए हैं। वहीं कुछ लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से वापस घर भी भेज दिया गया है।

 

Read More : Mata Vaishno Devi Accident 12 में से आठ मृतकों की हुई पहचान, 4 की बाकी

चश्मदीद की आंखों देखी Vaishno Devi Temple Accident

पानीपत के युवा हिमांशु अग्रवाल ने बताया कि वह अपने दोस्तों के साथ दरबार में शीश नवाने के लिए गया हुआ था। दरबार से करीब एक-डेढ़ किलोमीटर पहले ही चेक पोस्ट नंबर 3 पर आने जाने वाले भक्तों की भारी भीड़ जमा थी। इस दौरान केवल एक ही रास्ता था जिससे लोग आ जा रहे थे। इस दौरान कोई वीआईपी आया जिसे रास्ता दिलाने के लिए सीआरपीएफ के जवानों ने गैरजिम्मेदाराना तरीके से लोगों से बरताव करते हुए लाठियां बरसानी शुरू कर दी। लोगों के पास इतनी जगह नहीं थी कि वह आगे पीछे हो सकें। इसी दौरान अचानक से भगदड़ मच गई और 12 लोगों का घर तबाह हो गया।

Read More : Mata Vaishno Devi Accident स्थगित यात्रा फिर से बहाल, इंतजाम करने में जुटा श्राइन बोर्ड

15 मिनट में गई 12 की जान कई घायल Vaishno Devi Temple Accident

चश्मदीद हिमांशु ने बताया कि यह घटनाक्रम करीब 15 मिनट तक चला। लेकिन जब थमा तो नीचे पड़े बहुत से लोग घायल अवस्था में पड़े थे। लोगों को यह नहीं समझ आ रहा था कि वह क्या करें। इस दौरान कुछ लोग अपने साथियों की तलाश करते हुए फिर से वहीं आए और अपनों को पहचान  करने लगे। लेकिन वह दृश्य झकझोरने वाला था। लोग अपनों की लाशों के बीच एक बार उठ जाने की दुहाई दे रहे थे। घटना में घायल हुए लोगों को लोग उठाकर बचाने के लिए भाग रहे थे।

Vaishno Devi Temple Accident

Read More: Accident In Bhiwani मलबे में दबे कई मजदूर, तीन के शव निकाले

Read More : Stampede in Mata Vaishno Devi Bhawan जांच के लिए उच्च स्तरीय कमेटी गठित, मृतकों के परिजनों को 12 लाख घायलों को ढाई लाख देने का एलान

Connect With Us : Twitter Facebook

लेटेस्ट खबरें

Delhi Video: बिकनी पहनकर भीड़ से भरी DTC बस में घुसी महिला, फिर किए अश्लील इशारे- indianews
Car Insurance Policy: बाढ़ में हो जाए कार को नुकसान, तो क्या मिलेगा इंश्योरेंस; यहां जानें बीमा नियम-Indianews
T20 World Cup की मीटिंग को लेकर कप्तान रोहित शर्मा का बड़ा खुलासा, बताई यह बड़ी बात – Indianews
Kerala Bird Flu: केरल के अलाप्पुझा जिले में मंडरा रहा बर्ड फ्लू का खतरा, यहां जानें कैसे रहे सुरक्षित-Indianews
ब्रेकअप की अफवाहों के बीच शादी के सवाल पर Malaika Arora ने किया रिएक्ट, अरहान को बताया अनचाहा बच्चा -indianews
क्या T20 World Cup में खेलने लिए MS Dhoni को मना रहे हैं कप्तान Rohit Sharma? हिटमैन ने बताई पूरी कहानी
PSEB 10th Result 2024: पंजाब बोर्ड कक्षा 10वीं के नतीजे, जानें कैसे करेंगे डाउनलोड- indianews