होम / UNGA अध्यक्ष ने की भारत की तारीफ, कहा-वैश्विक चुनौतियों के बीच भारत का नेतृत्व अनुकरणीय

UNGA अध्यक्ष ने की भारत की तारीफ, कहा-वैश्विक चुनौतियों के बीच भारत का नेतृत्व अनुकरणीय

Monu Kumar • LAST UPDATED : January 30, 2023, 3:12 pm IST

संबंधित खबरें

नई दिल्ली।(India’s leadership is commendable and exemplary)संयुक्त राष्ट्र महासभा के अध्यक्ष साबा कोरोसी(Saba Korosi) इन दिनों भारत की यात्रा पर हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि वैश्विक चुनौतियों के बीच भारत का नेतृत्व सराहनीय और अनुकरणीय रहा है। पिछले करीब सात दशकों से, भारत और संयुक्त राष्ट्र ने एक साथ यात्रा की है। भारत शांति स्थापना में सैनिकों के सबसे बड़े योगदानकर्ताओं में से एक रहा है।

संयुक्त राष्ट्र महासभा के अध्यक्ष साबा कोरोसी ने सोमवार को कहा कि हम यूक्रेन युद्ध की पहली वर्षगांठ के करीब पहुंच रहे हैं। इस युद्ध के कारण लाखों लोग बेघर हुए हैं।

UNGA अध्यक्ष साबा कोरोसी ने क्या कहा?

एक युद्ध जिसने दुनिया भर में ऊर्जा और खाद्य संकट को जन्म दिया है। मैं यूक्रेन और दुनिया भर में शांति के आह्वान के लिए भारत की सराहना करता हूं। कोरोसी ने आगे कहा कि वैश्विक चुनौतियों के बीच भारत का नेतृत्व अनुकरणीय रहा है। सात दशकों से, भारत और संयुक्त राष्ट्र ने साथ-साथ यात्रा की है। भारत शांति स्थापना में सैनिकों के सबसे बड़े योगदानकर्ताओं में से एक है। कोरोनो में भारत ने जिन देशों को मुफ्त वैक्सीन उपलब्ध कराई थी उस पर कोरोसी ने कहा कि मैं 150 से अधिक देशों को टीकों के निर्यात के लिए भारत की उदारता और जी20 की अध्यक्षता के माध्यम से स्थायी सुधार के लिए भारत की सराहना करता हूं। साबा कोरोसी ने अंत में कहा कि हमारा उद्देश्य एकजुटता, स्थिरता और विज्ञान के माध्यम से समाधान है। शांति के लिए राष्ट्रों के बीच एकजुटता, समृद्धि और स्थिरता का निर्माण ही हमारा उद्देश्य है।

लेटेस्ट खबरें

DC vs SRH : दिल्ली को उसके घर में हराना चाहेगी हैदराबाद, जानें किस टीम का पलड़ा भारी-Indianews
Electronic Voting Machines: EVM को ले फैला रहा था भ्रम, केरल पुलिस का ऑनलाइन चैनल पर बड़ी कार्रवाई- Indianews
Asaduddin Owaisi: ‘रेहान बीफ शॉप जिंदाबाद…’ असदुद्दीन ओवैसी के इस वीडियो पर मचा बवाल- Indianews
Skin Tightening Home Remedies: झूलती लटकती स्किन ने बढ़ा दी है टेंशन, स्किन टाइटनिंग के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय-Indianews
Arvind Kejriwal: जेल में केजरीवाल को दी जा रही स्लो डेथ, AAP ने केंद्र सरकार पर लगाया बड़ा आरोप – Indianews
Aishwarya Rai ने शादी के कुछ सालों बाद ही बदल दी थी शादी की यह निशानी, सामने आई चौंकाने वाली वजह -Indianews
IPL 2024: क्या अपने 287 के स्कोर का रिकॉर्ड तोड़ेगी सनराइजर्स हैदराबाद, कोच ने किया बड़ा खुलासा