होम / ट्विन टॉवर गिराने के बाद हो सकती हैं ये परेशानियां, हेल्थ एडवाइजरी जारी

ट्विन टॉवर गिराने के बाद हो सकती हैं ये परेशानियां, हेल्थ एडवाइजरी जारी

Bharat Mehndiratta • LAST UPDATED : August 28, 2022, 1:13 pm IST

संबंधित खबरें

इंडिया न्यूज, नोएडा (Twin Tower Demolition Effect On Health): देश में पहली बार कुतुब मीनार से भी ऊंची इमारत को आज दोपहर 2.30 बजे धमाके से उड़ाया जाएगा। 102 मीटर ऊंचे 32 मंजिला एपेक्स और 97 मीटर ऊंचे 29 मंजिला सियान टावर में 3700 किलोग्राम विस्फोटक लगाकर तारों से जोड़ दिया गया है। भ्रष्टाचार के प्रतीक बन चुकीं नोएडा के सेक्टर 93ए में बने ट्विन टावर्स को महज 10 से 12 सेकेंड में ढहा दिया जाएगा।

ट्विन टॉवर के आसपास की सोसाइटी को पूरी तरह हुई खाली करवा दिया गया है। अब 2:15 बजे यहां सायरन बजेगा, जिसके 15 मिनट के अंदर सुपरटेक ट्विन टावर को ब्लास्ट करके जमींदोज कर दिया जाएगा। इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट हो गया है और सोसायटी के लोगों के लिए हेल्थ एडवाइजरी जारी की है।

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक इतने बड़े ट्विन टावर को गिराने के बाद कई दिनों तक कुछ किलोमीटर के दायरे में पर्यावरण में हानिकारक चीजें शामिल हो सकती है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी गौतमबुध नगर डॉ. सनुील कुमार शर्मा ने स्थानीय लोगों के लिए एक जरूरी एडवाइजरी जारी की है। यहां लोगों में गंभीर बीमारी का खतरा भी बढ़ सकता है। इसमें लोगों को ट्विन टावर गिरने समय और उसके बाद क्या-क्या सावधानी रखी है, बताया गया है।

Twin Tower गिरने के बाद हो सकती हैं ये दिक्कतें

1. नाक, आंख में जलन होना और त्वचा में खजुली होना।
2. सांस लेने में दिक्कत महससू होना।
3. शरीर में दर्द होना।
4. गले में खराश या नाक बहना।
5. अचानक खांसी बढ़ जाना।
6. छाती में घुटन महससू होना।
7. धड़कनों का अचानक तजे हो जाना।
8. पेट मेंदर्द या दस्त हो जाना।
9. उल्टी या उबकाई आना।

Twins Towers

ट्विन टावर गिरने के बाद इन बातों का रखें ध्यान

  • सभी खिड़की और दरवाजे बंद रखें।
  • दरवाजे, फर्श, परदे और चादरों को नियमित रूप से साफ करते रहें। साफ करने के लिए केवल गीले कपड़े का प्रयोग करें।
  • ध्वस्तीकरण के बाद सभी चादर और पर्दों को धोना सनिुनिश्चित करें।
  • धूल से बचने के लिए मास्क और चश्मे का प्रयोग करें।
  • व्यक्तिगत स्वच्छता का ध्यान रखें।
  • पानी का सेवन अधिक करें।

ट्विन टावर गिरने के बाद ये न करें

  • 103 मीटर ऊंची इमारत गिराने के बाद भी कुछ दिनों तक खिड़की और दरवाजे ना खोलें।
  • बिना हाथ धोए भोजन का सेवन न करें।
  • धूल भरे दरवाजे और खिड़कियों को सूखे कपड़े से साफ ना करें।
  • दांतो से नाखून को ना काटे।
  • अगले कुछ दिनों तक इस क्षेत्र में भ्रमण या दौड़नेकी कोशिश ना करें।

डॉक्टरों से करें संपर्क

यदि बताई गई जानकारी में से कुछ लक्षण मिलते हैं, तब भी घबराने की जरूरत नहीं है। स्वास्थ्य विभाग ने कुछ नंबर जारी किए हैं। इन नंबरों पर संपर्क करके हेल्थ एडवाइजरी ले सकते हैं। ये नंबर हैं- डॉ. उबदै 9415519773, डॉ. टीकम सिहं 9650826925, डॉ. अशोक 7985022163। आपकी सेवा में आपके क्षेत्र में 6 एंबुलेंस उपलब्ध रहेंगी। इसके अतिरिक्त जेपी हॉस्पिटल, फेलिक्स हॉस्पिटल, यथार्थ हॉस्पिटल एवंसेक्टर 30 स्थित जिला चिकित्सालय में चिकित्सा की पूरी व्यवस्था की गई है।

ये भी पढ़ें : सुपरटेक ट्विन टावर्स में विस्फोटक फिट, गिराने के लिए काउंटडाउन शुरू, जानिए कैसा रहेगा पूरा प्रोसेस

ये भी पढ़ें : फ्लैट खुला करेंसी बाजार, रुपये में 1 पैसे की मामूली कमजोरी

हमें Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे !

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

Tags:

लेटेस्ट खबरें

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में हाई प्रोफाइल कानूनी लड़ाई को मिला क्लोजर, अमन सिंह भ्रष्टाचार के आरोपों से बरी
Special Temple in India: इस मंदिर की खास प्रथा, पुरुष नहीं महिला कराती हैं पूजा-Indianews
अजय देवगन के आइकॉनिक पोज में दिखीं Deepika Padukone, रोहित शेट्टी ने Singham Again से पोस्टर किया जारी -Indianews
COVID-19: 613 दिनों तक कोविड से संक्रमित रहे पेसेंट की मौत, दुनिया में सबसे लंबे समय तक रहा पीड़ित
UP Board Result 2024: यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट कल होगा जारी, ऐसे करें चेक- Indianews
Dudhwa Tiger Reserve: यूपी के लखीमपुर खीरी में दुधवा टाइगर रिजर्व के 2 तेंदुए पाए गए मृत, मौत की वजह हैरान करने वाली- Indianews
Salman Khan की हत्या नहीं बल्कि डराना था शूटरों का मकसद, लॉरेंस के छोटे भाई ने दी थी इतनी मोटी रकम -Indianews