The War in Yemen is Not Stopping यमन(Yemen) और हाउती(Houthi) विद्रोहियों के बीच एक बार फिर टकराव देख गया है। इस बार दक्षिणी प्रांत ढालिया(southern province of Dhaliya) में आगे बढ़ने का प्रयास कर रहे हाउती लड़ाकों को यमन सैनिकों ने रोकते हुए माकूल जवाब दिया है। सूत्र बताते हैंं कि हाउती विद्रोहियों ने यहां आगे बढ़ने के लिए यमन पर हमला बोल दिया था। लेकिन सैनिकों ने इसे विफल कर दिया है। इस दौरान 10 लोगों की मौत हो गई है। वहीं करीब दो दर्जन से अधिक लोग घायल भी हो गए हैं।
जानकारी के मुताबिक पिछले करीब 50 घंटों से तेल संपन्न प्रांत मारिब में हवाई हमले होने का सिलसिला जारी है। बता दें कि सउदी अरब समर्थित यमन और ईरान की शह प्राप्त हाउती लड़ाकों के बीच पहले भी छिटपुट लड़ाई होती रही है। लेकिन अब की बार यह संघर्ष लंबा चल रहा है। दोनों ओर से बारूद दागा जा रहा है।
हाउती को निशाना बनाते हुए किए जा रहे हमले
एक तरफ हाउती यमन में हमले कर रहा है वहीं सऊदी के नेतृत्व में यमन सैनिक भी दुश्मनों पर हमले कर रहे हैं। इस दौरान यमन की राजधानी सना में काफी नुकसान होने की बात सामने आ रही है। वहीं यमन के हमलों से हाउती को भी नुकसान पहुंचने की जानकारी मिल रही है।
Read More: Will Ukraine get r Relief? क्या होगा जब रूसी सेना यह कदम उठाएगी
Read More : Clashes between soldiers and rebels in Yemen : 19 सैनिकों सहित 50 लोगों की मौत