होम / सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की सिफारिशें मंजूर 

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की सिफारिशें मंजूर 

Amit Gupta • LAST UPDATED : August 26, 2021, 8:27 am IST

संबंधित खबरें

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली:
केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की सिफारिशों को मंजूरी दे दी है। सुप्रीम कोर्ट में जजों की नियुक्ति के लिए सरकार की ओर से 9 नाम भेजे गए थे।  फाइलों को अब राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के पास भेजा गया है। चीफ जस्टिस एन वी रमना की अध्यक्षता वाले कॉलेजियम की तरफ से 18 अगस्त को भेजे गए सभी 9 नामों को केंद्र ने स्वीकृति दे दी है। इनमें 3 महिला जज भी हैं। साथ ही एक वरिष्ठ वकील भी सीधे सुप्रीम कोर्ट में जज बनने जा रहे हैं। जल्द ही इन जजों का शपथ ग्रहण हो सकता है। बता दें कि सुप्रीम कोर्ट में जजों के कुल 34 पदों में से 33 इन नियुक्तियों के बाद भर जाएंगे। इन जजों में से भविष्य में जस्टिस विक्रम नाथ, जस्टिस बी वी नागरत्ना और पी एस नरसिम्हा भारत के मुख्य न्यायाधीश बनने की संभावना हैं। अब तक सुप्रीम कोर्ट में कोई भी महिला चीफ जस्टिस नहीं हुई है। सितंबर 2027 में जस्टिस नागरत्ना के रूप में भारत को पहली महिला चीफ जस्टिस मिल सकती है।

लेटेस्ट खबरें

Viral Holi Girls: सोशल मीडिया पर वायरल हो रही लड़कियों पर कानूनी कार्रवाई, जानें क्या है जनता की राय
Tamil Nadu: चेन्नई में बार की छत गिरने से 3 की मौत, रिनोवेशन का चल रहा था काम
Tejas Mk1A: भारत का आकाश में झंड़ा बुलंद, लड़ाकू विमान तेजस Mk1A ने सफलतापूर्वक भरी उड़ान
Surya Grahan 2024: अप्रैल में इस दिन लगेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण, इन राशियों को रहना होगा सावधान
Lok Sabha Election 20224: लोकसभा चुनाव में किसकी बनेगी सरकार, इन पांच राज्यों में जानें किस आधार पर वोट देंगे वोटर?
Lok Sabha Elections 2024: छात्र नेता, कुल संपत्ति…, जानें कुरूक्षेत्र सीट से BJP उम्मीदवार नवीन जिंदल के बारे में कुछ रोचक फैक्ट्स
ऑयली स्किन के कारण पिंपल्स की बढ़ रही है समस्या, तो इन आयुर्वेदिक उपायों से पाएं छुटकारा
ADVERTISEMENT