होम / पंजाब में गन्ने का भाव 360 रुपए प्रति क्विंटल

पंजाब में गन्ने का भाव 360 रुपए प्रति क्विंटल

Amit Gupta • LAST UPDATED : August 25, 2021, 7:08 am IST

संबंधित खबरें

किसान नेताओं से मुलाकात के बाद सीएम ने की घोषणा
राज्य में गन्ने का भाव अब पड़ोसी राज्य हरियाणा की अपेक्षा 2 रुपए अधिक हुआ
इंडिया न्यूज, चंडीगढ़:
मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह द्वारा साल 2021 -22 के लिए गन्ने के पेराई सीजन के लिए राज्य में गन्ने का भाव 360 रुपए प्रति क्विंटल करने का ऐलान किया। यह पड़ोसी राज्य हरियाणा की अपेक्षा 2 रुपए अधिक है, इसके साथ ही प्रदेश के गन्ना किसानों ने अपना संघर्ष खत्म करने का फैसला किया। मुख्यमंत्री की किसान यूनियन नेताओं के साथ मीटिंग में हल हुआ जहां कैप्टन अमरिंदर सिंह ने राज्य में गन्ने के भाव में वृद्धि की सहमति देते हुए कहा कि पिछले तीन-चार साल में राज्य की वित्तीय स्थिति के कारण सरकार को गन्ने का उपयुक्त भाव बढ़ाने के लिए रोके रखा। किसान यूनियन नेताओं ने पहले कहा कि पंजाब इस समय के दौरान हरियाणा की तर्ज पर गन्ने का भाव बढ़ाने में नाकाम रहा है जिससे किसानों को वित्तीय नुकसान हुआ है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस समस्या के लिए किसानों पर दोष नहीं दिया जा सकता जो कि पंजाब के बुरे वित्तीय हालातों के कारण पैदा हुई है। उन्होंने कहा कि वह हमेशा किसानों के साथ हैं और उनकी भलाई के लिए हमेशा अपना सर्वोत्तम करना चाहते हैं, राज्य के वित्तीय संकट के कारण वह पहले गन्ने का भाव बढ़ा नहीं सके। उन्होंने कहा कि मौजूदा आर्थिक परिस्थितियों के मद्देनजर सहकारी और प्राइवेट चीनी मिलों से जुड़े किसानों की जरूरतों का संतुलन बनाना बहुत कठिन है।
राणा गुरजीत सिंह जो कांग्रेस के विधायक के अलावा स्वयं चीनी मिल के मालिक भी हैं, ने गन्ने का भाव बढ़ाने के लिए किसानों की मांग की हिमायत की। संयुक्त किसान मोर्चा जो बीते कई दिनों से गन्ना किसानों का आंदोलन चला रहा है, का प्रतिनिधित्व कर रहे किसान यूनियनों के नेताओं ने मुख्यमंत्री की तरफ से उनकी समस्या सुलझाने और गन्ने के भाव में वृद्धि का ऐलान करने के लिए धन्यवाद किया।

लेटेस्ट खबरें

IPL 2024: कप्तान हार्दिक को नजरअंदाज कर आकाश मधवाल ने रोहित से ली सलाह, रोमांचक मुकाबले में आखिरी ओवर में दिलाई जीत-Indianews
Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में हाई प्रोफाइल कानूनी लड़ाई को मिला क्लोजर, अमन सिंह भ्रष्टाचार के आरोपों से बरी
Special Temple in India: इस मंदिर की खास प्रथा, पुरुष नहीं महिला कराती हैं पूजा-Indianews
अजय देवगन के आइकॉनिक पोज में दिखीं Deepika Padukone, रोहित शेट्टी ने Singham Again से पोस्टर किया जारी -Indianews
COVID-19: 613 दिनों तक कोविड से संक्रमित रहे पेसेंट की मौत, दुनिया में सबसे लंबे समय तक रहा पीड़ित
UP Board Result 2024: यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट कल होगा जारी, ऐसे करें चेक- Indianews
Dudhwa Tiger Reserve: यूपी के लखीमपुर खीरी में दुधवा टाइगर रिजर्व के 2 तेंदुए पाए गए मृत, मौत की वजह हैरान करने वाली- Indianews