होम / स्पाइसजेट के विमान की दिल्ली में इमरजेंसी लैंडिंग, बाल-बाल बचे यात्री

स्पाइसजेट के विमान की दिल्ली में इमरजेंसी लैंडिंग, बाल-बाल बचे यात्री

Vir Singh • LAST UPDATED : July 2, 2022, 1:20 pm IST

संबंधित खबरें

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली:
स्पाइसजेट का एक विमान दुर्घटनाग्रस्त होने से बच गया। पांच हजार फुट की ऊंचाई पर आज सुबह जब यह उड़ान भर रहा था, उस समय केबिन में धुआं देखा गया और अचानक इसकी लैंडिंग करवाई गई। विमान में सौ से अधिक लोग सवार थे और यह दिल्ली से जबलपुर जा रहा था। सभी यात्री बाल-बाल बचे गए। विमान के केबिन में इतना धुआं हो गया था कि लोग बेचैन हो गए थे। यह उड़ान सुबह आज बजे की थी।

19 जून को भी दुर्घटनाग्रस्त होने से बचा था स्पाइसजेट का विमान

विमान के केबिन में अचानक धुआं देखकर लोगों में अफरातफरी मच गई। आपात लैंडिंग के बाद सभी यात्रियों को दूसरे विमान से जबलपुर रवाना किया गया। बता दें कि पिछले महीने भी स्पाइसजेट का विमान हादसाग्रस्त होने से बच गया था। यह घटना 19 जून को उस समय की है जब विमान पटना से दिल्ली जा रहा था। खराब आने से अचानक इसके इंजन में आग लग गई। विमान में 185 यात्री सवार थे। पक्षी के टकराने से यह घटना होने की बात कही गई थी।

उड़ान भरते ही लग गई थी आग, पटना में करवाई गई थी आपता लैंडिंग

19 जून की घटना में पटना से दिल्ली जाने वाले इस विमान में उड़ान भरते ही आग की लपटे दिखी थीं। यात्रियों में अफरातफरी मच गई और उन्होंने इसकी सूचना कैबिन क्रू को दी। इसके बाद पायलट को गड़बड़ी का पता चला और उसने एयर ट्रैफिक कंट्रोल से वापस लैंडिंग की अनुमति मांगी। इसके बाद विमान की आपात लैंडिंग पटना एयरपोर्ट पर करवाई गई।

ये भी पढ़े : देश के हर हिस्से में जल्द सक्रिय होगा मानसून, पंजाब में 6 तक भारी बारिश

हमें Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे !

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT