होम / सपा मुखिया अखिलेश यादव के प्लेन को नहीं मिली लैंडिंग की अनुमति

सपा मुखिया अखिलेश यादव के प्लेन को नहीं मिली लैंडिंग की अनुमति

Priyambada Yadav • LAST UPDATED : February 2, 2023, 1:56 pm IST

संबंधित खबरें

इंडिया न्यूज़,दिल्ली (Akhilesh Yadav):  उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के प्लेन को लैंडिंग की अनुमति नहीं दी गई, जिसके बाद समाजवादी पार्टी ने अपने ट्विटर हैंडल पर नाराजगी जाहिर करते हुए ट्वीट कर लिखा की, “पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत दिनांक 4 फरवरी 2023 को मा. राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी को मुरादाबाद में एक समारोह में सम्मिलित होना था लेकिन योगी सरकार प्लेन को लैंड होने की अनुमति नहीं दे रही है। यह बेहद निंदनीय कृत्य है। भाजपा के अहंकार का जल्द होगा अंत!”

इससे पहले सपा ने एक और ट्वीट किया था जिसमे पार्टी  ने दावा  किया कि कार्यक्रम पूर्व घोषित था इसके बावजूद सपा सुप्रीमों के प्लेन को लैंडिंग की अनुमति नहीं दी गई। समाजवादी पार्टी ने ट्वीट कर इसे अलोकतांत्रिक कृत्य करार देते हुए इसे बेहद निंदनीय और अलोकतांत्रिक बताया है।

Also Read: IAS अधिकारी ने शेयर किया14 साल पुराना लेटर

लेटेस्ट खबरें