होम / Sirsa's son Nishan Singh Martyr  कश्मीर में आतंकवादियों से लोहा लेते सिरसा का सपूत निशान सिंह शहीद

Sirsa's son Nishan Singh Martyr  कश्मीर में आतंकवादियों से लोहा लेते सिरसा का सपूत निशान सिंह शहीद

Harpreet Singh • LAST UPDATED : April 17, 2022, 6:42 pm IST

संबंधित खबरें

  • अनंतनाग में सर्च आपरेशन के दौरान हुई आतंकवादियों से मुठभेड़
  • पिता सेवा सिंह बोला, पुत्र की शहादत पर गर्व, हर घर में पैदा हो ऐसा बेटा
  • सैनिक सम्मान के साथ गांव भावदीन में हुआ अंतिम संस्कार
  • शहीद निशान सिंह अमर रहे के नारों से गूंज उठा आकाश

सिरसा, हितेश चतुवेर्दी।
Sirsa’s son Nishan Singh Martyr :
जम्मू कश्मीर के अनंतनाग में आतंकवादियों की घेराबंदी के लिए सेना द्वारा शुरू किए गए सर्च आपरेशन में सिरसा जिले के गांव भावदीन निवासी लांस नायक निशान सिंह शहीद हो गया। शनिवार रात को भारतीय सेना ने छोटे भाई खजान सिंह को फोन करके निशान सिंह की शहादत की सूचना दी। इसके बाद पूरे गांव में शोक फैल गया। सुबह हजारों ग्रामीण शहीद निशान सिंह के घर पहुंचे और परिवार को ढांढस बंधाया।
पिता बोले-बेटे की शहादत पर गर्व

शहीद निशान सिंह के पिता सेवा सिंह ने ग्रामीणों से कहा कि मुझे गर्व है कि मेरा पुत्र मां भारती की सेवा करते हुए शहीद हो गया। रविवार शाम को शहीद निशान सिंह की पार्थिव देह पूरे सम्मान के साथ गांव पहुंची। इसके बाद पूरा भावदीन गांव शहीद निशान सिंह अमर रहे के नारों से गूंज उठा। निशान सिंह ने 12वीं कक्षा की पढ़ाई अपने गांव भावदीन के राजकीय विद्यालय से की।

2013 में सेना में भर्ती हुए थे निशान सिंह Sirsa’s son Nishan Singh Martyr 

वे वर्ष 2013 में 19 राष्ट्रीय राइफल में बतौर सैनिक भर्ती हुए थे। निशान सिंह के पिता सेवा सिंह सेवानिवृत पशु चिकित्सक हैं। चार दिन पहले अनंतनाग में सेना ने सर्च आपरेशन चलाया था। इस दौरान सेना की आतंकवादियों से मुठभेड़ हुई। निशान सिंह इस आपरेशन का हिस्सा थे। इस दौरान गोली लगने से वे शहीद हो गए।

दो माह पहले हुई थी शादी

 

निशान सिंह की शादी दो माह पहले 18 फरवरी को फतेहाबाद जिला के गावं नागपुर में हुई थी। दो दिन पहले ही निशान का अपने माता-पिता को फोन किया था। निशान सिंह ने मां प्रकाश कौर से कहा था कि अभी जल्दी छुट्टी नहीं मिलेगी। जून के आसपास घर आउंगा।

सैनिक सम्मान के साथ गांव में किया अंतिम संस्कार Sirsa’s son Nishan Singh Martyr 

शाम को पार्थिव शरीर पूरे सम्मान के साथ घर पहुंचा, तो परिजनों ने शास्त्रानुसार जरूरी अंतिम रसम निभाई। इसके पश्चात पार्थिव देह को सम्मान के साथ गांव की शिवपुरी में ले जाया गया और यहां पूरे सैनिक सम्मान के साथ शहीद निशान सिंह की पार्थिव देह का अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान पूरा आसमान शहीद निशान सिंह अमर रहे नारों से गूंज उठा। सेना के जवानों ने हवा में कई राउंड फायरिंग कर शहीद निशान सिंह को सलामी दी।

कई प्रशासनिक अधिकारियों ने दी श्रद्धांजलि Sirsa’s son Nishan Singh Martyr 

 

इस मौके पर जिला प्रशासन की ओर से एसडीएम जयवीर यादव, पुलिस प्रशासन की ओर से डीएसपी साधु राम मौजूद रहे। दोनों ने शहीद निशान सिंह के पार्थिव शरीर पर पुष्प चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी। Sirsa’s son Nishan Singh Martyr 

Read More : Tallest Tunnel In The World शिंकु ला दर्रे पर दुनिया की सबसे ऊंची सुरंग बनाएगा बीआरओ, लद्दाख से जुड़ेगा हिमाचल

Read More : Jahangirpuri Violence Case मास्टरमाइंड अंसार ने ही योजना के तहत उकसाया था लोगों को, आरोपी असलम से पिस्टल बरामद

Read More : दिल्ली जहांगीरपुरी हिंसा में घायल ASI की कहानी उन्हीं की जुबानी…Statement of Injured ASI in Delhi Jahangirpuri Violence

Read More: Sukhwinder Singh Launches Shri Hanuman Chalisa सिंगर ने अयोध्या में लॉन्च किया म्यूजिक वीडियो ‘श्री हनुमान चालीसा’

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

लेटेस्ट खबरें

Mukhtar Ansari Death: माफिया मुख्तार अंसारी की इलाज के दौरान मौत, तबीयत खराब होने पर लाया गया था मेडिकल कॉलेज
Political Parties: राजनीतिक पार्टियां क्यों नहीं जारी करती एक बार में सारे उम्मीदवारों के नाम?
Viral Holi Girls: सोशल मीडिया पर वायरल हो रही लड़कियों पर कानूनी कार्रवाई, जानें क्या है जनता की राय
Tamil Nadu: चेन्नई में बार की छत गिरने से 3 की मौत, रिनोवेशन का चल रहा था काम
Tejas Mk1A: भारत का आकाश में झंड़ा बुलंद, लड़ाकू विमान तेजस Mk1A ने सफलतापूर्वक भरी उड़ान
Surya Grahan 2024: अप्रैल में इस दिन लगेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण, इन राशियों को रहना होगा सावधान
Lok Sabha Election 20224: लोकसभा चुनाव में किसकी बनेगी सरकार, इन पांच राज्यों में जानें किस आधार पर वोट देंगे वोटर?
ADVERTISEMENT