होम / सानिया मिर्जा हारी अपना फाइनल मुकाबला, अंतिम पलों में हुईं भावुक 

सानिया मिर्जा हारी अपना फाइनल मुकाबला, अंतिम पलों में हुईं भावुक 

Suman Saurabh • LAST UPDATED : January 27, 2023, 11:15 am IST

संबंधित खबरें

Sania Mirza Australian Open 2023: भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा अपना आखिरी ग्रैंड स्लैम फाइनल नहीं जीत सकीं। सानिया और बोपन्ना की जोड़ी को खिताबी मुकाबले में ब्राजील की जोड़ी लुईसा स्टेफनी और राफेल माटोस की जोड़ी ने हराया ने हराया। ऑस्ट्रेलियन ओपन 2023 के मिक्स्ड डबल्स के खिताबी मुकाबले में सानिया 0-2 (7-6, 6-2) से हार के बाद रो पड़ीं। उनके पार्टनर रोहन बोपन्ना उन्हें करियर के लिए शुभमना दे रहे थे और वह अपने आंसू नहीं रोक पा रही थीं। टेनिस स्टार सानिया मिर्जा का आखिरी ग्रैंड स्लैम फाइनल जीतने का सपना टूट गया।

अंतिम पलों में हुईं भावुक

फाइनल मैच के बाद जब सानिया को स्पीच के लिए बुलाया गया तो वो रो पड़ीं। उन्होंने कहा- ये खुशी के आंसू हैं। 18 साल पहले मेलबर्न से ही करियर शुरू हुआ था, इसे खत्म करने की मेलबर्न से बेहतर जगह नहीं हो सकती। मुझे यहां पर घर जैसा अहसास कराने के लिए आप सभी का शुक्रिया। सानिया ने कहा कि जब वह पहली बार यहां खेली थी तो उनका मुकाबला सेरेना विलियम्स के साथ हुआ था। उस वक्त वह 18 वर्ष की थी। 18 वर्ष पहले कैरोलिना के खिलाफ खेली। यहां खेलना मेरे लिए हमेशा सम्मान की बात रही। इसे शानदार बनाने के लिए आप सभी का शुक्रिया।

भारतीय इतिहास की बेस्ट टेनिस प्लेयर

बता दें कि सानिया मिर्जा भारतीय टेनिस इतिहास की सबसे बड़ी खिलाड़ियों में से एक हैं। उन्होंने केवल 14 वर्ष की उम्र में प्रोफेशल टेनिस करियर की शुरुआत कर दी। सानिया पहली ऐसी भारतीय महिला खिलाड़ी रही है जिन्होंने टेनिस में भारत का प्रतिनिधित्व किया। भारत में सानिया मिर्जा के इस खेल में आने के बाद महिला टेनिस में क्रांति आई। उनके स्टार बनने के बाद न जाने कितनी लड़कियों ने सानिया मिर्जा बनने का ख्वाब देखे और इस खेल को चुना। बता दें कि सानिया ने मिक्स्ड डबल्स में 3 ग्रैंड स्लैम जीते हैं।

लेटेस्ट खबरें

घर बैठे शाइनी और स्ट्रेट हेयर के लिए इन मास्क को करें अप्लाई, रूखे-बेजान बाल होंगे हेल्दी -Indianews
MS Dhoni: CSK के लिए एमएस धोनी ने खेली सनसनीखेज पारी, की गेंदबाजों की जमकर धुनाई
Acne Remedies: गर्मियों में एक्ने से हो रहें हैं परेशान, तो अपनी स्किन केयर में इन टिप्स को करें शामिल -Indianews
Lok Sabha Election: 8 हेलिकॉप्टर के सहारे कांग्रेस के स्टार प्रचारक, जानें कैसा चल रहा चुनावी प्रचार
Arti Singh ने अपनी हल्दी सेरेमनी की शेयर की झलकियां, ढोल के साथ दुल्हन के घर पहुंचकर दूल्हे राजा ने दिया सरप्राइज -Indianews
Lok Sabha Elections 2024: रिकॉर्ड संख्या में एनडीए को लोगों…, पहले चरण के बाद पीएम मोदी का पहला ट्वीट
Shakun Shastra: सुबह-सुबह दिख जाता है कबूतर? जानिए यह शुभ होता है या अशुभ