होम / दिलीप कुमार के गम में सायरा की भी तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

दिलीप कुमार के गम में सायरा की भी तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

Amit Gupta • LAST UPDATED : September 1, 2021, 2:58 pm IST

संबंधित खबरें

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली:
दिलीप कुमार की मौत को लगभग 2 महीने हो चुके हैं। उनकी मौत के बाद लाखों फैन उदास हो गए थे। लेकिन इस सदमे को उनकी पत्नी सायरा बानो बिल्कुल भी सहन नहीं कर पा रही है। इसी कारण अब सायरा बानो की तबीयत भी बिगड़ गई है और उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। सायरा हिंदुजा अस्पताल के आईसीयू में एडमिट है। हालांकि सायरा की तबीयत स्थिर बताई गई है लेकिन उनका ब्लड प्रेशर सामान्य नहीं हो रहा है और आॅक्सीजन लेवल भी कम है।
सायरा 54 सालों से दिलीप कुमार के साथ रहीं है। परिवार के सदस्यों ने बताया है कि सायरा बानो दिलीप कुमार के गम में डूब चुकी हैं। वह अब न किसी से कुछ बोलती हैं ना किसी से मिलती हैं। 3 दिन पहले खाना खाने के बाद उनकी सेहत और बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें अस्पताल भी भर्ती करवाया गया।
आपको बता दें कि सायरा 76 साल की हैं। सायरा ने कभी भी अपनी बढ़ती उम्र को खुद पर हावी नही होने दिया था, क्योंकि उन्हें अपने से 22 साल बड़े दिलीप कुमार को संभालना था। सायरा की 22 साल की उम्र में दिलीप कुमार से शादी हुई थी। उन्होंने जिस तरह दिलीप कुमार की सेवा की, वह अपने आप में एक मिसाल है।

 

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT